अभी तो उद्घाटन भी नहीं हुआ, टूट गया छपरा-हाजीपुर पुल

 हादसा रोकने के लिए पुलिस कर रही पहरेदारी

पटना/हाजीपुर । बिहार के वैशाली में NH-31 फोरलेन पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में छपरा से हाजीपुर आने वाला लेन प्रभावित हुआ है। पुल का एक हिस्सा लगभग एक मीटर तक धंस गया, जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया है। हैरानी की बात यह है कि यह पुल अभी तक उद्घाटन से पहले ही यातायात के लिए खोल दिया गया था।
यह घटना वैशाली में NH-31 फोरलेन पर हुई, जहां छपरा से हाजीपुर आने वाला एक लेन वाला पुल लगभग एक मीटर तक धंस गया। दुर्घटना के बाद, लगभग एक घंटे तक क्षतिग्रस्त पुल से वाहनों की आवाजाही जारी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल का उद्घाटन नहीं हुआ था और 6 महीने पहले ही इसे बिना औपचारिक उद्घाटन के यातायात के लिए खोल दिया गया था।
घटना की सूचना मिलते ही राजद विधायक मुकेश रौशन मौके पर पहुंचे और सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘यह सरकार की लापरवाही का नतीजा है। बिना उद्घाटन के पुल पर गाड़ियां कैसे चल सकती हैं?’ विधायक ने वैशाली एसपी से बात करके वाहनों का रूट बदलवाया। फिलहाल NH-31 पर करीब डेढ़ मीटर की दूरी में सड़क धंसने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने नो एंट्री का बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है।
आरजेडी विधायक ने कहा कि यह घटना सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करती है। उद्घाटन से पहले ही पुल का इस तरह धंस जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया होगा। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी