रंगीन फव्वारा और अनेक जन सुविधाओं के साथ आकर्षक रूप में चित्रगुप्त मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होगा : गरिमा

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 15 स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर का बड़े ही आकर्षक रूप में संदर्यीकरण और सुरक्षा प्रबंध से जुड़े अनेक कार्यों की योजना को नगर निगम बोर्ड द्वारा स्वीकृति दी गई है। सोमवार को उक्त जारी योजना का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि चित्रगुप्त समाज के इस ऐतिहासिक मंदिर परिसर में पांच रंगों की रौशनी से नहाए हुए रंगीन फव्वारा का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यहां पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग प्रसाधन के साथ अनेक अन्य जन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया हजारों भक्त और श्रद्धालु परिवारों के लिए श्रद्धा आस्था और आकर्षक का केंद्र रहे चित्रगुप्त मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के तहत मंदिर परिसर और सामुदायिक भवन की फर्श पर टाइल्स और पूरे परिसर का समतलीकरण के साथ पेबर ब्रिक्स, प्याऊ और रेलिंग लगाने की योजना जारी है। आगे उन्होंने कहा कि
संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के इस ऐतिहासिक चित्रगुप्त परिसर की सुरक्षा और साज सज्जा पर नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत योजना के अनुसार विभिन्न मद में करीब पौने 15 लाख के खर्च स्वीकृत दी गई है। इस मौके पर नगर निगम के कनीय अभियंता सुजय सुमन, ओबैद अहमद, पुन्नू श्रीवास्तव एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी