नेपाली ने फर्जी आधार कार्ड से बेची बिहार में जमीन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी । बिहार के सीतामढ़ी में नेपाली नागरिक इदरीस बैठा को फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपने सौतेले भाई की जमीन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इदरीस ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीतामढ़ी जिले में अपने सौतेले भाई लालाबाबू बैठा और रफीक बैठा की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेच दिया था।
दरअसल, भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा होने के कारण दोनों देशों के नागरिकों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं और अक्सर सीमा पार से विवाह और पारिवारिक संबंध भी देखने को मिलते हैं। इसका फायदा उठाकर इदरीस ने फर्जी तरीके से भारतीय पहचान पत्र बनवाए और अपने सौतेले भाइयों को अपना शिकार बनाया। पुलिस के अनुसार, इदरीस ने पहले फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाया। इसके बाद उसने इन दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अपने सौतेले भाइयों की जमीन अपने नाम करवा ली और उसे बेचकर फरार हो गया। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने इदरीस के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। काफी समय से फरार चल रहे इदरीस को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में इदरीस के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है, जिनमें उसके भाई कुदरुस बैठा, शकुर बैठा, छोटन बैठा, बशीर बैठा और हसीना खातून शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि ये सभी आरोपी भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस सीमावर्ती इलाकों में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अपराध को अंजाम दिया जाता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!