सियासत : 60 मिनट की मुलाकात, 4 सीटों पर बात!

 ‘पारस’ को पत्थर से सटा गोल्ड पाने का मिशन?

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार में होने वाले चार सीटों के उपचुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सहयोगी दलों से बातचीत तेज कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस से मुलाकात की। यह मुलाकात पटना में रालोजपा के प्रदेश कार्यालय में हुई। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि यह भविष्य की रणनीति का हिस्सा है। 60 मिनट की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। लेकिन ये भी तय है कि मुलाकात किसी खास मकसद से ही की गई। चर्चा के केंद्र में वो चार चुनिंदा विधानसभा सीटें भी हैं, जिनको लेकर चिराग पासवान और पारस आमने-सामने हो सकते हैं।
लोकसभा चुनाव में एनडीए द्वारा किनारे किए जाने से रालोजपा में नाराजगी है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी देखने को मिल रही है। इस नाराजगी के चलते पारस ने हाल ही में एनडीए छोड़ने की चेतावनी तक दे डाली थी। हालांकि बाद में पता नहीं क्या हुआ कि पारस अपने फैसले से पीछे हट गए और पीएम मोदी के समर्थन में आ गए। लेकिन उसके बाद न तो मंत्रीमंडल और न ही बिहार में पारस को कोई तरजीह मिली। ऐसे में बीजेपी कोटे के मंत्री दिलीप जायसवाल और पारस की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के मुख्य बिंदुओं में एनडीए के सभी दलों के बीच समन्वय स्थापित कर विधानसभा चुनाव लड़ना और अन्य राजनीतिक विषय शामिल थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस दौरान रालोजपा और दलित सेना के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की।
यह मुलाकात इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि हाल के दिनों में एनडीए के भीतर कुछ अनबन की खबरें आई हैं। ऐसे में भाजपा अपने सहयोगियों को साधने की कोशिश कर रही है ताकि आगामी चुनावों में उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। देखना होगा कि आने वाले दिनों में भाजपा और रालोजपा के बीच क्या समीकरण बनते हैं। हां, ये जरूर है कि अगर बीजेपी को सीटों का गोल्ड हासिल करना है तो उसे पारस की जरुरत पड़ सकती है।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी