आरजेडी को तगड़ा झटका : दलित नेता श्याम रजक का इस्तीफा

 लालू यादव से परेशान होने का किया इशारा

दीपक कुमार तिवारी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बड़े नेता श्याम रजक ने पार्टी और अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्याम रजक ने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि वह राजद की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। श्याम रजक ने अपने इस्तीफे में पार्टी छोड़ने के अपने कारणों के बारे में विस्तार से बताया है, हालाँकि उन्होंने अपने आगे के कदमों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। राजद में राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके श्याम रजक का जाना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उनके इस फैसले से हैरान हैं। देखना होगा कि श्याम रजक के जाने से राजद पर क्या असर पड़ता है। ‘वह राजद की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं।’ इसके अलावा, उन्होंने अपने इस्तीफे में अपनी भावनाओं को शायराना अंदाज में भी व्यक्त किया है।
श्याम रजक ने लिखा- ‘मैं शतरंज का खिलाड़ी नहीं था, इसीलिए धोखे खा गया। आप मोहरे चलते रहे, मैं रिश्तेदारी निभाता रहा।’
श्याम रजक कि इस शायरी ने राजनीतिक सवाल खड़े किए हैं। अब बताते चलें कि लंबे समय से श्याम रजक राजद के साथ बने हुए हैं। लेकिन पार्टी के भीतर एक गुमनाम नेता की तरह। पिछड़े और वंचित समाज की राजनीति करने वाले नेता श्याम रजक ने राजद के भीतर चलने वाली राजनीति की तरफ भी इशारा किया है।
उन्होंने शायराना अंदाज में यह बात जाता दी है कि वह लालू प्रसाद यादव की के राजनीतिक फैसलों की वजह से अलग हो रहे हैं। माना यह जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव ने श्याम रजक को केवल मोहरे की तरह प्रयोग किया। वही श्याम रजक का कहना यह है कि वह लालू प्रसाद यादव की पार्टी में रिश्तेदारी निभा रहे थे।

  • Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

     दीपक कुमार तिवारी  बिहार में पटना की बांकीपुर…

    Continue reading
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी से इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी से इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    • By TN15
    • August 7, 2026
    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • August 7, 2026
    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना