जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में 1383 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

 सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर अनचाहे गर्भ से बचने के संसाधन उपलब्ध है : डीपीएम

 जनसंख्या नियंत्रण हेतु नसबंदी/बंध्याकरण कराने पर लाभार्थी को मिलता है आर्थिक लाभ

सिद्धार्थ नाथ
मोतिहारी। जिले की बढ़ती जनसंख्या पर रोक को लेकर 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया गया जिसमें जिले के 1383 महिलाओं ने अपना सफल बंध्याकरण कराया है, वहीं 10 पुरुषों ने नसबन्दी करायी है। जिले के डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया कि 3 माह पर अनचाहे गर्भ को रोकने हेतु आयुसीडी 398, पीपीआयुसीडी 1 हजार 386, 2 हजार 733 अंतरा इंजेक्शन लगाए गए। जिले में 79 हजार 560 कंडोम वितरित हुए, 17 हजार 419 माला एन, 18 हजार 816 छाया, 11 हजार 129 आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली वितरित की गई। उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या को लेकर समुदाय को जागरूक करना बेहद जरुरी है तभी जिले की जनसंख्या पर स्थिरता सम्भव होगा।

– सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच अंतर की जानकारी होनी जरूरी:
डीसीएम नंदन झा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु लोगों को सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में जागरूक करना होगा वहीं परिवार नियोजन सेवाओं के तहत् प्रदान की जाने वाली सेवा यथा- कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई/ एमपीए बंध्याकरण एवं नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर बल देना आवश्यक है। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी भारत भूषण ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबन्दी कराई जाती है। महिला बंध्याकरण से पुरुष नसबंदी की प्रक्रिया आसान है। पुरुष नसबंदी को लेकर समाज में कई प्रकार का भ्रम फैला हुआ है। इस भ्रम को तोड़ना होगा। छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने के लिए पुरुष को आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है। नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी