बिहार के तिलकुट,खुरमा और केला समेत 6 उत्पादों को जल्द मिलेगा जीआई टैग

 यह होगा फायदा

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार के छह प्रसिद्ध उत्पादों को जल्द ही भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) मिल सकता है। इनमें गया का तिलकुट और पत्थलकटी, हाजीपुर का केला, नालंदा की बावनबुटी, उदवंतनगर का खुरमा और सीतामढ़ी के बालूशाही शामिल है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने इन उत्पादों के लिए मार्च 2022 से मई 2022 के बीच आवेदन किया था। फ़रवरी 2024 में ऑनलाइन सुनवाई हुई थी और अब ऑफलाइन सुनवाई होनी बाकी है।
नाबार्ड ने इन उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के लिए काफी मेहनत की है। फ़रवरी 2024 में हुई ऑनलाइन सुनवाई के बाद अब मामला अंतिम प्रक्रिया में है। चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री कार्यालय में ऑफलाइन सुनवाई होगी। सुनवाई में उत्पादों की विशिष्टता और उत्पादन प्रक्रिया की जांच की जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो इन उत्पादों को जीआई जर्नल में प्रकाशित कर लोगों से आपत्ति मांगी जाएगी। अगर किसी तरह की आपत्ति नहीं मिली तो जीआई टैग मिल जाएगा। यह टैग 10 साल के लिए वैध होगा। जीआई टैग मिलने से इन उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी और बाजार बढ़ेगा। यही नहीं पूर्व से मिले टैग वाले उत्पादों की ब्रांडिंग भी पूरे विश्व में है।
बिहार के कई उत्पादों को पहले ही जीआई टैग मिल चुका है, जैसे कि भागलपुरी जर्दालु आम, भागलपुरी सिल्क, मुजफ्फरपुर का शाही लीची, करतनी चावल, सिलाव खाजा, मगही पान, मधुबनी पेंटिंग। बिहार के कई उत्पाद पहले से ही विदेशों में जा रहे हैं। नए उत्पादों को जीआई टैग मिलने से उनकी भी मांग बढ़ेगी और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वर्तमान में बिहार से कई उत्पाद विदेशों में जा रहा है। अब नए उत्पादों को जीआइ टैग मिलने के बाद उनकी भी मांग बढ़ेगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?