बाप रे बाप! सेक्स करने की ये कैसी सनक?

 बिहार में कैदी ने खुद के प्राइवेट पार्ट में ठूंस लिया प्लास्टिक पाइप

दीपक कुमार तिवारी

पटना/गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जेल में बंद एक कैदी ने ऐसी हरकत कर दी, जिससे उसकी जान पर बन आई है। कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक के पाइप को डाल दिया है। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई और उसे जेल से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कैदी के मुताबिक उसे ऐसा करने का मन किया। जिससे वह अपने गुप्तांग में प्लास्टिक का करीब 7 इंच लंबा पाइप डाल दिया। पाइप उसके पेट के अंदरूनी भाग में फंस गया। जिसके बाद उसकी हालत नाजुक हो गई।
गोपालगंज सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक्स-रे में पता चला है कि उसके गुप्तांग में कोई प्लास्टिक पाइप डाला गया था। पाइप उसके प्राइवेट पार्ट में जाकर फंस गया है। एक्स-रे देखने के बाद पता चलता है कि वह कोई पतली चीज थी। जिसे ऑपरेशन करने के बाद ही बाहर निकाला जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, हत्या के प्रयास के मामले में एक कैदी को गोपालगंज मंडल कार में बंद किया गया था, उस कैदी ने रविवार देर शाम अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप जैसी कोई पतली चीज डाल ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
कैदी ने इसकी सूचना जेल के अधिकारियों के दी। जिसके बाद जेल के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। चनावे स्थित मंडल कारा में इलाज करने के बाद जब इस कैदी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो इसे देर रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसके पेट का एक्स-रे कराया। एक्स-रे में कोई नुकीली और पतली चीज पेट में चमकती हुई मिली। डॉक्टर के मुताबिक यह करीब 7 इंच लंबा है। जिसे ऑपरेशन करने के बाद ही बाहर निकालना संभव हो पाएगा।
डॉक्टर ने बताया कि जब इस कैदी से इसके बारे में पूछताछ की गई तो कैदी ने कहा कि उसे ऐसा करने का मन किया था। जिसकी वजह से उसने अपने प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया था। लेकिन बाद में यह नुकीली और लंबी चीज आंत में जाकर फंस गई। बहरहाल कैदी के हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अगर ऑपरेशन के बाद इसके प्राइवेट पार्ट से पतले और लंबे पाइप को नहीं निकाला गया तो फिर इसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजना पड़ेगा। हालांकि कैदी के इस हरकत के बाद जेल प्रशासन भी सकते में है कि आखिर उसने कहीं आत्महत्या करने की कोशिश तो नहीं की थी।

  • Related Posts

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर (Bharat Tiwari Encounter) मामले में…

    Continue reading
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश