दलित लड़की की हत्या मामले मे मुख्य आरोपी संजय राय गिरफ्तार

भवेश कुमार

मुजफ्फरपुर। जिले के पारू में दलित लड़की की हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के मुख्य आरोपी संजय यादव के अलावा उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी संजय राय के घर की कुर्की जब्ती भी की थी। आरोपी का एक अन्य सहयोगी पहले ही गिफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने कल ही उसके घर पर बुलडोजर चलाया था। हत्या का ये मामला राजनीतिक रूप ले चुका है। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।

बीते 12 अगस्त को पारू थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया था। मृतका की मां के बयान पर संजय यादव सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का केस पुलिस ने दर्ज किया था।मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे।

प्राथमिकी में लड़की के परिजनों ने दुराचार का आरोप भी लगाया था, हालांकि एसएसपी राकेश कुमार ने साफ कर दिया था कि नाबालिग के साथ दुराचार नहीं हुआ है, मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। मुख्य आरोपी संजय यादव सहित उसके तीन सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य करीब आधा दर्जन लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पुलिस ने उठाया है।

मुख्य आरोपी संजय यादव वारदात के बाद से ही फरार था, जिसके चलते कोर्ट से आदेश के बाद आरोपी के घर को बुलडोजर तोड़ा गया था। एक ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर उसके घर का सामान निकाल लिया गया है। इस मामले में संजय यादव को भागने में मदद करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार