शर्मनाक! गोद में बच्चे का शव लेकर रो रहे थे परिजन… तब ही गार्ड ने चला दी लाठी,दौड़ा-दौड़ाकर मारा

 पटना/नालंदा। बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में एक बच्चे की मौत के बाद हाहाकार मच गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उनपर हमला कर दिया। गार्ड ने बच्चे का शव गोद में लिए परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। घटना रहुई के बरांदी गांव की है, जहां गुड्डू यादव का 8 साल का बेटा गुलशन कुमार एक तालाब में डूब गया। परिजन उसे तुरंत रहुई अस्पताल ले गए, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बच्चे के पिता गुड्डू यादव ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में आधे घंटे तक कोई डॉक्टर या कर्मचारी उनकी मदद के लिए नहीं आया। आखिरकार एक डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि हंगामा देखकर अस्पताल का गार्ड आग बबूला हो गया और उसने उन पर हमला कर दिया। गार्ड ने बच्चे का शव गोद में लिए परिजनों को भी नहीं बख्शा और लाठी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में दिलखुश कुमार नाम के व्यक्ति की आंख में गंभीर चोट आई है।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने गार्ड के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

     दीपक कुमार तिवारी  बिहार में पटना की बांकीपुर…

    Continue reading
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    • By TN15
    • August 5, 2026
    मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    • By TN15
    • August 5, 2026
    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    • By TN15
    • August 5, 2026
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    • By TN15
    • August 5, 2026
    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    • By TN15
    • August 5, 2026
    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?