विनेश फोगाट मामले में नया मोड़, भारतीय पहलवान से पूछे गए 3 बड़े सवाल, सिल्वर मेडल पर सस्पेंस बरकरार

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में हुए डिसक्वालिफिकेशन के मामले में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. विनेश को गोल्ड मेडल मैच से पहले वजन अधिक होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट (सीएएस) में अपील की है. इस मामले पर 10 अगस्त को रात 9:30 बजे तक फैसला आना था, लेकिन अब 13 अगस्त की तारीख तक मामले को बढ़ा दिया गया है. फैसला देने से पहले सीएएस के जज ने विनेश फोगाट से तीन सवाल पूछे हैं. भारतीय पहलवान को 12 अगस्त की शाम तक ईमेल के जरिए जवाब देना होगा. सीएएस ने गेंद अब विनेश के पाले में फेंक दिया है. उसने उलझाने वाले सवाल पूछे हैं.

1. क्या आपको इस नियम की जानकारी थी कि आपको अगले दिन भी वजन देना है?
2. क्या वर्तमान सिल्वर मेडल विजेता क्यूब की पहलवान आपके साथ अपना सिल्वर मेडल शेयर कर लेंगी?
3. आपको इस अपील का फैसला सार्वजनिक घोषणा से चाहिए या आपको गोपनीय तरीके से निजी तौर पर बता दिया जाए?

विनेश की उम्मीदें

विनेश ने पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन वजन में थोड़ी सी अधिकता के कारण उन्हें गोल्ड मेडल से वंचित रहना पड़ा. अब सभी की नजरें सीएएस के फैसले पर टिकी हुई हैं. विनेश को इस बात की उम्मीद है कि उन्हें सिल्वर मेडल दे दिया जाएगा.

भारत का पेरिस ओलंपिक प्रदर्शन

भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुल 6 मेडल जीते हैं जिनमें 5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर शामिल है. नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता जबकि भारतीय हॉकी टीम और शूटिंग में तीन खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज जीते. रेसलिंग में अमन सहरावत ने भी ब्रॉन्ज जीता. शूटिंग में मनु भाकर, सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले ने मेडल अपने नाम किया. मनु को 2 मेडल जीते. उन्होंने एक मेडल अकेले और एक सरबजोत के साथ मिलकर जीता.

  • Related Posts

    जयपुर में तेंदुए का ‘आतंकी’ अंदाज: दुकान में घुसा, शटर गिराया, फिर 3 घंटे का ड्रामा
    • TN15TN15
    • November 28, 2025

    जयपुर के चांदपोल इलाके में कल्याण कॉलोनी की…

    Continue reading
    सीजेएम इरम हसन ने नारी निकेतन व श्रद्धानंद बाल आश्रम का किया निरीक्षण

    करनाल, (विसु)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे