प्रदेश के104 प्रखंड कार्यालयों के अपने भवन नहीं

राम नरेश

पटना । राज्यभर में कुल 104 प्रखंड कार्यालय दूसरे विभागों के अधीन कार्यालयों में संचालित हो रहे हैं। इनमें 47 प्रखंड ऐसे हैं जिसकी भूमि है, लेकिन भवन उपलब्ध नहीं हैं। जबकि 57 प्रखंडों में न तो प्रखंडों के अपने भवन हैं और न ही भूमि उपलब्ध है।

सामुदायिक भवन, कृषि भवन तथा दूसरे सरकारी कार्यालयों के साथ इन प्रखंड कार्यालयों का संचालन हो रहा है। जिलों की ओर से ग्रामीण विकास विभाग को इसकी सूची भेजी गई है। विभाग ने इसकी समीक्षा की है।
पटना के पुनपुन, मनेर, घोसवारी, नालंदा के गिरियक, करायपरशुपराय। भागलपुर के गौराडीह, सन्हौला, नवगछिया में जमीन तो है, मगर अपना प्रखंड भवन उपलब्ध नहीं है।
मधुबनी के कलुआही, मधेपुरा के शंकरपुर, मुजफ्फरपुर के औराई, बंदरा, रोहतास के काराकाट, सीवान के जीरादेई, लकड़ीनवीगंज, सारण के तरैया में भी भूमि है, मगर अपना प्रखंड कार्यालय नहीं है। पूर्वी चंपारण के कोटवा, पिपराकोठी, पूर्णिया के भवानीपुर, बक्सर के चौगाई, चौसा, केसठ, चक्की में भी जमीन है, मगर अपना प्रखंड भवन नहीं है।
औरंगाबाद के ओबरा, कटिहार के डंडवाेरा, किशनगंज के किशनगंज, कैमूर के भगवानपुर, खगड़िया के खगड़िया सदर, मासी। बता दें कि गया के गुरारू, गोपालगंज के भाछे, कटैया, पंचदेवरी, जमुई के इस्लामनगर अलीगंज का प्रखंड कार्यालय दूसरे कार्यालयों में चल रहे हैं।
दरभंगा के कुशेश्वर पूर्वी, गाड़ाबौराम, बेगूसराय के डंडारी, नावाकाठी, साम्हो अखा कुर्हा, इसी तरह लखीसराय के लखीसराय, शिवहर के डुमरी कटसरी, शेखपुरा के चेवाड़ा, समस्तीपुर के सिंघिया, विभूतीपुर, सहरसा के पत्थरघाट, सत्तारकटैया, बनमा इटहरी प्रखंड की भी यही स्थिति है।
पटना के दुल्हिनबाजार, संपतचक, खुसरूपुर में न तो अपनी जमीन ही है और न ही अपना भवन है। इसी तरह कटिहार के कुरसेल, समेली, कैमूर के नुआंव, गया के बांकेबाजार, आमस, मोहड़ा, जमुई के गिद्धौर, बरहट जहानाबाद के मोदनगंज, दरभंगा के तारडीह कितरपुर, नवादा के काशीचक, नारदीगंज की भी यही स्थिति है।
पश्चिमी चंपारण की बात करें तो बेतिया, मधुबनी, जोगापट्टी, पूर्वी चंपारण के बनकटवा, संग्रामपुर, फेनहारा, तेतरिया, बांका के फल्लीडुमर में भी न तो प्रखंड कार्यालयों की अपनी जमीन है और न ही अपना भवन उपलब्ध है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर