सलाम नमस्ते में सूर्य मित्र कार्यक्रम की शुरुआत

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में सूर्य मित्र स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एनएसडीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण युवाओं को सोलर तकनीक की बारीकियों से रूबरू कराया गया। वहीं आज के कार्यक्रम के दौरान सर्फाबाद गांव स्थित श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को सूर्य मित्र स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी गयी।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि सोलर तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं की कमी है इसी को ध्यान में रखते हुए एनएसडीसी द्वारा ट्रेनिंग देकर युवाओं को तैयार किया जा रहा है, जिन्हे सूर्य मित्र नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि दसवीं पास और इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, फिटर, शीट मेटल में आईटीआई कर चुके युवा सूर्य मित्रों के लिए उपयुक्त उम्मीदवार है।

वहीं कार्यक्रम के दौरान एनएसडीसी के ट्रेनर ओमकार दास ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के कौशल को विकसित करना, भारत और विदेशों में बढ़ते सौर ऊर्जा रोजगार के अवसरों को देखते हुए ऊर्जा परियोजना की स्थापना, संचालन और रखरखाव करना है । सूर्य मित्र कार्यक्रम सौर ऊर्जा क्षेत्र में उम्मीदवारों को नए उद्यमियों के रूप में तैयार करने के लिए भी तैयार किया गया है। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी उम्र के लोगों इसका प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसे अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नोएडा l सीपीआई(एम) गौतम बुध नगर कमेटी की…

    Continue reading
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया