एनसीपी मंत्री ने शरद पवार के गुप्त रहस्य’ को साझा किया

मुंबई, महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उस समय उबाल आ गया जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के मंत्री डा. जितेन्द्र अवहाद ने यह घोषणा की कि महाविकास अघाड़ी 2024 में एक बार फिर से सत्ता में आएगी और पार्टी प्रमुख शरद पवार शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को फिर से राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

डा. अवहाद ने नवी मुंबई में पार्टी की एक बैठक में कहा कि यह पवार की गुप्त इच्छा है जिसे उन्होंने नजदीकी लोगों के बीच ही साझा किया है। उन्होंने कहा कि रांकापा-शिवसेना और कांग्रेस मिलकर 2024 में विधानसभा चुनाव लडेंगे और यह गठबंधन फिर से सत्ता में आकर भाजपा को विपक्ष में बैठने को मजबूर करेगा।

उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसी तरह का बयान शिवसेना सांसद तथा पार्टी प्रवक्ता संजय राउत भी पहले दे चुके थे लेकिन उस पर उस समय कोई ध्यान नहीं दिया गया था।

उनके इस बयान पर कांग्रेस ने थोड़ा तीखा रवैया अपनाया है लेकिन भाजपा को यह तरह से चुभता दिखाई पड़ रहा है मगर उसने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

इस बार प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन प्रयोग 2019 में किया गया था और उस समय की परिस्थितियों के आधार पर वह फैसला लिया गया था तथा यह न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर काम करता है।

उन्होंने आईएएनएस को बताया राज्य में इस बार कांग्रेस काफी मजबूत होती जा रही है खासकर निचले स्तर पर संगठन की हालत अच्छी है । हमारा एकमात्र लक्ष्य अधिक से अधिक सीटें जीतना अपना मुख्यमंत्री चुनना है।

उन्होंने हालांकि डा. अवहाद के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है और न ही यह कहा है कि पार्टी किसी एकीकृत मार्ग को अपनाएगी लेकिन यह जरूर कहा कि वर्ष 2024 की स्थितियों के आधार पर कांग्रेस कोई निर्णय लेगी।

शिवसेना के किसान चेहरे और वसंतराव नायक शेट्टी स्वावलंबन मिशन के अध्यक्ष किशोर तिवारी ने कहा है कि पवार ने जो बात कही है वह मुख्यमंत्री के बेहतर कामकाज का प्रमाण है तथा उनकी तुलना में भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस के कार्यकाल में कोई खास काम नहीं हुआ था।

तिवारी ने आईएएनएस को बताया यह लोगों की मुक्त इच्छा है कि वह 2024 में इस गठबंधन को फिर से वोट देकर 200 से अधिक सीटों पर विजयी बनाएगी । जनता भाजपा सरकार के उस रवैये को नहीं भूली है जो उसने किसानों के प्रति दर्शाया था और उसके कार्यकाल में मुद्रास्फीति, मंहगाई, ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी, बेरोजगारी और झूठे वादों से जनता परेशान है तथा गैर भाजपा शासित राज्यों में नेताओं को डराने के लिए वह केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

Related Posts

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
  • TN15TN15
  • July 24, 2026

नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Continue reading
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

  • By TN15
  • July 24, 2026
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना… पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार

‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

  • By TN15
  • July 24, 2026
‘मैं कमजोर महसूस कर रहा हूं लेकिन…’ सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

  • By TN15
  • July 24, 2026
सीटू ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि