स्पेशल स्टेटस की मांग पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को स्पेशल स्टेटस की मांग को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष हंगामा कर रहे विपक्ष के लोग रिपोर्टर टेबल पलटने की कोशिश करने लगे। इसे रोकने के लिए दस मार्शलों को बुलाना पड़ा। पूरी ताकत से मार्शलों ने टेबल को पकड़े रखा। विपक्ष के हंगामा करने के कारण स्पीकर ने दो बार सदन को स्थगित किया।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ।

नारेबाजी कर रहे विपक्ष ने अध्यक्ष के आसन के समक्ष खूब नारेबाजी की। इस मसले पर चर्चा की मांग करते रहे।
प्रश्नोत्तर काल में हंगामे के बीच केवल दो प्रश्नों का जवाब हो सका। विधानसभा की प्रथम पाली 11 बजे आरंभ हुई थी और 11.15 बजे 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। इसके बाद जब 12 बजे विधानसभा की कार्यवाही आरंभ हुई तो शून्य काल शुरू हो गया।

शून्य काल में विपक्ष के लोग आसन के समक्ष आकर हंगामा करने लगे। मात्र 15 मिनट के भीतर पुन: विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष हंगामा कर रहे विपक्ष के लोग रिपोर्टर टेबल पलटने की कोशिश करने लगे। इसे रोकने के लिए दस मार्शलों को बुलाना पड़ा। पूरी ताकत से मार्शलों ने टेबल को पकड़े रखा। इस बीच एक उम्रदराज सदस्य ने टेबल पर खड़ा होने की कोशिश की तो काफी सख्ती से विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कार्रवाई की हिदायत दी। कहा कि विवश मत कीजिए।
विपक्ष ने इस मसले पर तीन कार्यस्थगन प्रस्ताव दिए थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने आसन के समक्ष हंगामा कर रहे विपक्ष को कहा कि अपने आसन पर जाकर पढ़िए। पर विपक्ष को यह स्वीकार नहीं था। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तीनों कार्यस्थगन प्रस्ताव को अस्वीकृत किए जाने की सूचना पढ़ी।

कांग्रेस के शकील अहमद व एक अन्य सदस्य प्लास्टिक का झुनझुना लेकर सदन में पहुंच गए थे। आसन के समक्ष पहुंचकर वे झुनझुना बजाने लगे। इस पर क्रोध में आ गए विधानसभा अध्यक्ष। उन्होंने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं होगा। मार्शल को झुनझुना ले लेने का आदेश दिया।

इस हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने सदन में कहा कि ये वही लोग हैं जिनके समय सबसे पहले बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को खारिज किया गया था। सदन में वह इस मसले पर अभी जवाब के लिए तैयार हैं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?