सावन के पहले सोमवार में शिव शक्ति

जन सेवा संस्था और चलो अमरनाथ संस्था द्वारा कावड़ियों के लिए सेवा प्रदान करने के शिविर का उद्घाटन

अनूप जोशी

रानीगंज- सावन के पहले सोमवार को देखते हुए सोमवार रानीगंज के शिशु बागान और मोड़ पर शिव शक्ति जन सेवा संस्था और चलो अमरनाथ संस्था की तरफ से कावड़ियों के लिए सेवा प्रदान करने के शिविर का उद्घाटन किया गया। रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने इस शिविर का उद्घाटन किया।

इस शिविर में कावड़ियों के लिए चाय, बिस्किट, सूजी का हलवा सहित अन्य भोजन सामग्रियां रखी गई थीं, जो कावड़िये इस रास्ते से होकर गुजर रहे थे, उन्हें यह सेवा प्रदान की गई। इस दौरान शिव शक्ति जन सेवा संस्था के रानीगंज शाखा प्रमुख तरुण बर्मन ने बताया कि आज सावन का पहला सोमवार है और इस अवसर पर कावड़ियों को सेवा प्रदान करने के लिए इस शिविर का उद्घाटन किया गया। हर सोमवार को यह शिविर लगाया जाएगा और कावड़ियों की सेवा की जाएगी।
उनके संस्था की तरफ से पिछले 7 वर्षों से कावड़ियों के लिए यह सेवा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके संगठन का उद्देश्य बाबा भोलेनाथ की कृपा रानीगंज पर बनी रहे। रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ यहां पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति जन सेवा संस्था हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करती रहती है और इस सेवा को प्रदान करने का उद्देश्य समाज की भलाई है।

  • Related Posts

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

    Continue reading
    वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर