उप चुनाव में समीकरण बदल सकता है आजम खान का मुद्दा

चरण सिंह
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मोहम्मद आजम खां का मुद्दा उठाकर अखिलेश यादव को परेशानी में डाल दिया है। अखिलेश यादव की परेशानी यह है कि मोहम्मद आजम खान के परिवार की तबाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी के मोर्चा न खोलने की वजह से मुस्लिम नाराज हैं। लोकसभा चुनाव में जो मुस्लिम वोट समाजवादी पार्टी को मिले हैं उसकी वजह राहुल गांधी बताये जा रहे हैं। आज की तारीख में मुस्लिम राहुल गांधी को अपना नेता मान रहे हैं। क्योंकि महत्वपूर्ण सीटों पर समाजवादी पार्टी लड़ रही थी। कांग्रेस तो उन सीटों पर लड़ रही थी जो समाजवादी पार्टी ने छोड़ी थी।
दरअसल चंद्रशेखर आजाद नगीना से लोकसभा चुनाव जीतकर फुल फॉर्म में हैं। वह अपने दम पर अपनी पार्टी को खड़ा करने का बीड़ा उठा चुके हैं। जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपना वजूद बनाया था। उसी तरह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी को देखा जा रहा हैै। विधानसभा उप चुनाव में चंद्रशेखर आजाद खैर, मीरापुर, गाजियाबाद सदर, कुंदरकी में प्रभारी बना दिये हैं। आजाद समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ का कहना है कि फूलपुर, मंझवा, कटेहरी, मिल्कीपुर, सीसामऊ और करहल में भी प्रभारी नियुक्त किये जाएंगे। मतलब इन सीटों पर भी चंद्रशेखर आजाद उप चुनाव लड़ंेगे।
मतलब ये प्रभारी ही आजाद समाज पार्टी की ओर से प्रत्याशी होंगे। नगीना में जिस तरह से दलित-मुस्लिमों के साथ सभी वर्गों ने बढ़चढ़कर चंद्रशेखर आजाद को वोट दिया। उससे यह माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसी तरह से आजाद समाज पार्टी को वोट मिल सकता है। अखिलेश यादव की लिए दिक्कत भरा यह है कि बसपा भी उप चुनाव लड़ रही है।
बसपा मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को फिर से राष्ट्रीय कोर्डिनेटर बना दिया है। आकाश आनंद भाषण तो अच्छा देते हैं तो यह माना जा रहा है कि उप चुनाव में बसपा भी कुछ कमाल जरूर दिखाएगी। उधर चंद्रशेखर आजाद का वोटबैंक भी दलित और मुस्लिम है। ऐसे में चंद्रशेखर आजाद ने मुस्लिमों की नमाज के लिए २० मिनट देने की बात भी कर दी है। चंद्रशेखर आजाद ने कांवड़ का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि जब कांवड़ियों के लिए कई दिनों तक रास्ता जाम कर दिया जाता है तो फिर नमाज के लिए २० मिनट का समय क्यों नहीं दिया जा सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुस्लिम वोटबैंक आजाद समाज पार्टी की ओर जा सकता है।
अखिलेश यादव की परेशानी यह भी है कि लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने और आरक्षण हटाने का मुद्दा चल गया। दलितों और ओबीसी का वोट मिल गया पर विधानसभा चुनाव में यह मुद्दे नहीं चलने वाले हैं। लोकसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी नगीना लोकसभा सीट पर ही चुनाव लड़ रही थी पर इन उप चुनाव में पार्टी सभी १० सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जब नगीना में चंद्रशेखर आजाद को हाथों हाथ ले लिया गया तो फिर उप चुनाव में भी चंद्रशेखर आजाद की पार्टी को पसंद किया जा सकता है। मतलब चंद्रशेखर आजाद मायावती से भी ज्यादा नुकसान समाजवादी पार्टी का सकते हैं।

  • Related Posts

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    चरण सिंह  फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन…

    Continue reading
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    हर रोज खबरें मिल रही है कि ‌…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?