सीपी लक्ष्मी सिंह ने किया सब इंस्पेक्टर सोहनवीर सिंह को सम्मानित

ऋषि तिवारी
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को थाना फेस-2 चौकी प्रभारी पंचशील उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) सोहनवीर सिंह को सराहनीय कार्य करने पर 25,000 रूपए के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सम्मानित।

बता दें कि सोमवार को सब इंस्पेक्टर‌ सोहनवीर सिंह द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए गहरे गंदे नाले में घुसकर एक व्यक्ति की जान बचाई गयी थी जो नशे की हालत में गहरे गंदे नाले में गिर गया था। व्यक्ति जब नाले में डूब रहा था तभी उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देख लिया। एक राहगीर ने इसकी सूचना पंचशील चौकी प्रभारी को दी। इसके बाद महज पांच मिनट में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह साथी पुलिसकर्मी नवनीत कुमार और प्रदीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। नाले में डूब रहा व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा था। व्यक्ति को नाले में फंसा देख चौकी प्रभारी सोहनवीर भी वर्दी पहने हुए ही नाले में उसको बचाने के लिए रस्से के सहारे कूद पड़े। व्यक्ति लगभग बेहोशी की हालत में था। चौकी प्रभारी व्यक्ति को बीच नाले से किनारे लाए और रस्से की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इस नेक कार्य की सोशल मीडिया पर एक मिनट 48 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी प्रभारी व्यक्ति को रस्से की मदद से बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है और कई ने इस पर टिप्पणी करते हुए पुलिस की प्रशंसा भी की है।

  • Related Posts

    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    तैयारियों को लेकर सेक्टर-8 पार्टी कार्यालय में ब्रांच…

    Continue reading
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन
    • TN15TN15
    • June 14, 2026

    आज भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान के बीच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    • By TN15
    • June 15, 2026
    सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 15, 2026
    महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित