पति की हत्या करने वाली महिला प्रेमी संग गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना बीटा-2 नोएडा थाना बीटा-टू पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आलाकत्ल कैंची बरामद किया है। बता दे कि अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति की कैंची से गोदकर प्रेमी संग हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों थाना बीटा-टू में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिरौडी गांव स्थित शौचालय पर काम करने वाले एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने अपने साथियों संग मिलकर हत्या कर फरार हो गई है। थाना बीटा-टू के प्रभारी ने बताया कि सत्येंद्र कुमार शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महेश कुमार पुत्र देवी दिन निवासी जनपद हमीरपुर अपनी पत्नी पूजा के साथ बिरौडी गांव स्थित शौचालय की ऊपर बने कमरे में रहता था। पीड़ित के अनुसार उन्होंने महेश को शौचालय की देखरेख के लिए रखा था। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार एक जुलाई को महेश मृत अवस्था में शौचालय की छत पर पाया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज एक सूचना पर अभियुक्ता पूजा पत्नी मृतक महेश व अभियुक्त प्रहलाद पुत्र घिन्नू कुशवाहा को एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से आला कत्ल कैंची बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

बीती एक जून की रात्रि में अभियुक्त प्रहलाद मौका पाकर मृतक महेश की गैर मौजूदगी में महेश की पत्नी से मिलने के लिए मृतक महेश के घर पर आया लेकिन मृतक महेश अचानक घर पर आ गया और उसने अपनी पत्नी को प्रहलाद के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया और देखते ही पूजा व प्रहलाद के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट में अभियुक्त प्रहलाद व पूजा ने मिलकर महेश की कैंची से गोंदकर हत्या कर दी एवं शव को शौचालय की छत पर फेंक कर भाग गये थे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?