जन सुराज विचार मंच के बैनर तले एक गोष्ठी का आयोजन

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। जन सुराज विचार मंच के बैनर तले शुक्रवार को बरवत लच्छू में मछली लोक के पास रेड फोर्ट में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य रहे रामजी मल्ल ने की। मंचासीन अतिथियों में बिजनेस मैन जितेंद्र राय,संजीव कुमार राय,अष्ट विनायक हॉस्पिटल के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता कुंदन पाण्डेय, एडवोकेट रश्मि राव, जितेंद्र कुमार राय, डॉ. अर्चना बाला और बंधु नाथ दुबे थे। जन सुराज विचार मंच के उद्देश्य को बताते हुए कार्यक्रम का संचालन जिले के संवाद सारथी विकास बिहारी सिंह ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य रहे रामजी मल्ल ने कहा कि बीते सालों में बिहार में राजनीतिक गिरावट काफी आई है। यही कारण है कि बिहार का विकास आज प्रभावित है। संजीव कुमार राय नें कहा कि बिहार को प्रशांत किशोर जैसे युवा और दूरदर्शी सोच के नेता की जरूरत है। जो बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में ले जा सकें। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन पाण्डेय ने कहा कि बिहार की गलत राजनीतिक दिशा का ही परिणाम है कि यहां के मजदूर दूसरे राज्यों में काम करने को मजबूर हैं। जहां उन्हें बिहारी बोलकर अपमानित किया जाता है। अनिल कुमार राव ने कहा कि आज हमारे राज्य में रोजगार नहीं होने से लोग पलायन को मजबूर हैं। प्रशांत किशोर जी स्थानीय स्तर पर रोजगार, शिक्षा की बात करते हैं। ताकि पलायन को रोका जा सके। ऐसे में आने वाले दिनों में जन सुराज ही एकमात्र विकल्प है। इधर, एडवोकेट रश्मि राव ने कहा कि प्रशांत किशोर बीते साल से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। ऐसा न तो आज तक किसी नेता ने किया और न ही करेगा। इसका परिणाम अब लोगों में नजर आ रहा है। जनसुराज की महिला नेत्री अर्चना बाला ने कहा लोग अपने अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार की दिशा में सोच रहे हैं। निश्चित तौर पर सामाजिक जागरूकता का जो अभियान प्रशांत किशोर ने चलाया है, वो आने वाले दिनों में दिखेगा और अभी दिख भी रहा है। बिहार की राजनीतिक दशा में सुधार होगा और यहां विकास होगा।
धन्यवाद ज्ञापन प्रज्ञा गैस के प्रॉपराइटर जितेंद्र कुमार राय ने दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में एडवोकेट अवनीश कुमार नीरज,जितेंद्र कुमार तिवारी, दीपक कुमार सिंह, छोटे लाल तिवारी, संदीप कुमार सिंह, रितेश कुमार, बबलू सिंह, बृज किशोर राव, तारकेश्वर सिंह, मृत्युंजय श्रीवास्तव, अवधेश शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक