डॉक्टर की लापरवाही का आरोप,महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा मचाया

रानीगंज : रानीगंज के आलूगोड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरूवार को एक महिला की मौत हो जाने के बाद उनके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। घटना के बारे में मृत महिला नुसरत खातून के पति नौशाद खान ने बताया कि आज सुबह 11:30 के आसपास उनकी पत्नी को उल्टी होने एवं छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। अस्पताल लाने के बाद उसे एक इंजेक्शन दिया गया जिसके बाद उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई इसके बाद यहां पर नर्स ने हीं डॉक्टर को बुलाया उसके बाद उसे एक दवा दी गई जिसके बाद वह बेहोश हो गई और अब उसकी मौत हो गई। नौशाद खान ने बताया कि अगर यहां के डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज संभव नहीं था तो उसे दूसरी जगह रेफर कर दिया जा सकता था। इस विषय में जब हमने स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर तीर्थ गोपाल मंडल ने कहा कि आज नुसरत खातून नामक एक महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे उल्टी हो रही थी लेकिन उसकी छाती के दर्द के बारे में बताया नहीं गया था। उसके बारे में बाद में पता चला। उन्होंने कहा कि उल्टी को रोकने के लिए एक इंजेक्शन दिया गया था और बार-बार दस्त हो रही थी उसे रोकने के लिए एक दवा खिलाई गई। उन्होंने कहा कि मरीज भर्ती भी नहीं होना चाहती थी लेकिन उसकी हालत में काफी खराब थी और परिवार के लोग मरीज की बीमारी के इतिहास के बारे में भी कुछ बताना नहीं चाह रहे थे। उन्होंने कहा कि 12:00 बजे के आसपास मरीज को लाया गया और 12:30 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई इसमें चिकित्सकीय लापरवाही की कोई बात नहीं है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

    • By TN15
    • June 9, 2026
    जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

    नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

    • By TN15
    • June 9, 2026
    नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

    आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

    TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

    • By TN15
    • June 9, 2026
    TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

    अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

    • By TN15
    • June 9, 2026
    अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल