जदयू प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने भरा पर्चा

राम नरेश

पटना। बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए आज जनता दल यूनाइटेड की तरफ से भगवान सिंह कुशवाहा ने नामांकन कर दिया है। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता भी विधानसभा में मौजूद रहे।

बिहार विधान परिषद की खाली एक सीट पर 12 जुलाई को चुनाव होगा। इस सीट के लिए आज जेडीयू प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने पर्चा दाखिल कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से रामबली सिंह की सदस्यता समाप्त करने के प्रस्ताव पर तत्कालीन विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने फैसला लिया था और उनकी सदस्यता 6 फरवरी को समाप्त कर दी थी, तब से यह सीट खाली पड़ी है।
महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार उतारने की संभावना नहीं के बराबर है।

ऐसे में भगवान सिंह कुशवाहा का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है, क्योंकि संख्याबल एनडीए के पक्ष में है। यदि चुनाव होता है तो बिहार विधानसभा में 243 सदस्यों में से अभी 5 सीट रिक्त है। शेष सीटों में से एनडीए के पास पूर्ण बहुमत है। ऐसे में जेडीयू के उम्मीदवार भगवान सिंह कुशवाहा आसानी से चुनाव जीत जाएंगे।

बिहार विधान परिषद में कुल 75 सदस्य हैं। फिलहाल 2 सीट खाली है। विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर लोकसभा का चुनाव सीतामढ़ी से जीते हैं तो उन्होंने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। ऐसे में एक सीट पर चुनाव होने के बाद भी विधान परिषद में एक सीट खाली रहेगी।

  • Related Posts

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading
    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद