श्री सीताराम जी भवन और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 अनूप जोशी

रानीगंज: श्री श्री सीताराम जी भवन स्टेट एवं मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की ओर से गुरुवार को रानीगंज सीताराम जी भवन परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
आसनसोल महकमा अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया ,सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर,रानीगंज सीताराम जी भवन के अध्यक्ष जुगल गुप्ता,सचिव संजय डालमिया, मारवाड़ी युवा मंच के राजेश जिंदल,योगेश खंडेलवाल,श्याम जालान,आयुष झुनझुनवाला, विनीता जालान,दीप्ति सराफ,स्वीटी लोहिया समेत कई सदस्य मौजूद थे।
इस दौरान राजेश जिंदल ने कहा की रक्तदान एक महान कार्य है,जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। हम सभी को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके।
उन्होंने आगे कहा रानीगंज में इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोग रक्तदान के महत्व को समझते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन होता रहेगा।
श्री श्री सीताराम जी भवन के अध्यक्ष जुगल गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की रक्तदान महादान है। यह न केवल हमारे समाज की जरूरत को पूरा करता है,बल्कि हमें एक सच्चे समाजसेवी बनने का भी अवसर प्रदान करता है।युवाओं को आगे आकर इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए,क्योंकि इससे न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
प्रवीर धर ने कहा कि बीते 40 वर्षों से पूरे बंगाल में रक्तदान ने एक आंदोलन का रूप अख्तियार कर लिया है।
रक्तदान करने से किसी को कोई नुकसान नहीं होता परंतु फायदा ही होता है उन्होंने कहा कि रक्त की एक यूनिट से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है।

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस