Bihar Legislative Council by-election : पूर्व मंत्री रहे भगवान सिंह कुशवाहा को जदयू ने बनाया अपना उम्मीदवार

अभिजीत पाण्डेय

पटना । पूर्व विधान पार्षद रहे आरजेडी के रामबली चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द होने के बाद उस सीट पर अब उपचुनाव होने वाला है। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने पूर्व मंत्री रहे भगवान सिंह कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। भगवान सिंह कुशवाहा का दो जुलाई को नामांकन करेंगे।

भगवान सिंह कुशवाहा दो साल के लिए एमएलसी बनेंगे। इस सीट पर 2020 में आरजेडी ने अति पिछड़ा समाज से आने वाले रामबली चंद्रवंशी को विधायक के वोटिंग से बनने वाला एमएलसी बनाया था। पार्टी गतिविधि के खिलाफ चलने के कारण उनकी सदस्यता खत्म हो गई है। इस पद का कार्यकाल 2020 जून 2026 तक है।
भगवान सिंह कुशवाहा निर्विरोध एमएलसी बन सकते हैं क्योंकि एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। निश्चित तौर पर भगवान सिंह कुशवाहा की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि आरजेडी की ओर से अभी तक उम्मीदवार के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। कयास लगाया जा रहा है कि आरजेडी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगा क्योंकि उनके पास विधायकों की संख्या कम है।

जेडीयू उम्मीदवार भगवान सिंह कुशवाहा काफी पुराने राजनीतिज्ञ हैं। पहली बार वे 1990 में भाकपा माले के टिकट पर भोजपुर जिले के जगदीशपुर विधानसभा से चुनाव जीते थे। 2005 में वह जेडीयू के टिकट पर जगदीशपुर से ही चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 2020 में जेडीयू ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह नाराज होकर लोग जनशक्ति पार्टी में चले गए। 2021 में वह फिर वापस आ गए। 2005 से 2020 तक वह दो बार नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके हैं।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी