भारतीय सिंधु सभा द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

ऋषि तिवारी
सिंधी संस्कृति के साथ भारतीय परम्पराओं को बढ़ावा देने में अग्रणी रजिस्ट्रेड संस्था भारतीय सिंधु सभा यूपी रजि. के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने बताया कि साथ संस्था द्वारा प्रदेश भर के 25 जिलों में समाज के 10 वीं व 12 वीं के 2024 में उत्तीर्ण हुवे पात्र मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी दे कर सम्मानित किया जा रहा है l इस की शुरुआत नोएडा से करते हुवे स्पेक्ट्रम माल के एक रेस्तरां में विगत दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सिंधी समाज के बच्चों खास कर लड़कों के बारे में यह मिथक था कि 10 /12 कक्षा के बाद वो व्यापार की ओर चले जाते है।

लेकिन इस बार हमारे प्रयासों से प्रदेश भर से 300 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई जिसमें बड़े हर्ष का विषय है कि हमारे सिंधी लाल ने बोर्ड में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं व 160 से अधिक विद्यार्थियों ने 95% अंक प्राप्त कर न सिर्फ समाज का नाम रोशन किया साथ ही सिद्ध कर दिया कि प्रदेश का सिंधी समाज हर क्षेत्र में अव्वल हो रहा है।
कार्यक्रम में नोएडा के मेधावी विद्यार्थियों आर्यन लोढा,आर्याही ऐश्वर्या लोढा, चेष्टा कवलानी,राशि तलरेजा, प्रकृति टोपानी आदि को 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के आधार पर मुख्य अतिथि पूर्व NCPSL उपाध्यक्ष श्री कांत भाटिया जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी के साथ उपाध्यक्ष अजित वाध्य,अशोक वाध्य,मोहिनी एव अरुण जी, शालिनी माथुर और कमांडर माथुर, किशोर दातवानी, प्रेम प्रकाश, शंकर लाल कालरा, दीपक रामवानी, शेफालिका मिश्रा, हीरल कवलानी, केया कवलानी, माधुरी कालरा, शोभा, कांता वाध्य, जया जोतवानी,किरण मेंघानी, राजेन्द्र केसवानी, कुमार खिमनानी आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?