आनंदलोक हॉस्पिटल की 25वीं वर्षगांठ पर जरूरतमंदों के बीच बांटे गए प्रेशर कुकर 

अनूप जोशी

रानीगंज के प्रख्यात आनंदलोक हॉस्पिटल की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर, अस्पताल की ओर से जरूरतमंदों के बीच प्रेशर कुकर बांटे गए। इस कार्यक्रम में आनंदलोक हॉस्पिटल के संस्थापक डीके सराफ, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रदीप बाजोरिया, रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल, प्रयास संस्था के संस्थापक पिंटू गुप्ता,आशा तोडानी सहित कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।
प्रदीप बाजोरिया ने इस अवसर पर कहा कि आनंदलोक हॉस्पिटल से उनका जुड़ाव तब से है जब यह अस्पताल कोलकाता में हुआ करता था। उनके पिता ने कोलकाता जाकर डीके सराफ से बातचीत की और निर्णय लिया कि आनंदलोक हॉस्पिटल को रानीगंज में भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों से डीके सराफ के नेतृत्व में आनंदलोक हॉस्पिटल में कम कीमत पर लोगों का इलाज किया जा रहा है। यह अस्पताल व्यापार के बजाय सेवा के उद्देश्य से चिकित्सा प्रदान करता है।
रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल ने भी डीके सराफ की सराहना की और कहा कि उनके अस्पताल में जिस सेवा भाव से लोगों का इलाज किया जाता है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि डीके सराफ के नेतृत्व में और भी कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि डीके सराफ को इस प्रकार के सामाजिक कार्य करने की और शक्ति दें।
इस दौरान आनंदलोक के संस्थापक डीके सराफ ने आनंदलोक हॉस्पिटल के 25 वर्ष पूरे होने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अस्पताल की शुरुआत करते समय उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना था और पिछले 25 वर्षों से वे इसी सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा।
डीके सराफ ने कहा कि यदि कोई जरूरतमंद व्यक्ति है जिसे इलाज की आवश्यकता है, तो वह आनंदलोक हॉस्पिटल से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा,यदि किसी को बिजली का बिल,बच्चों की पढ़ाई या किसी अन्य प्रकार की सहायता की जरूरत हो,तो वे भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। डीके सराफ ने आश्वासन दिया कि वे हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

  • Related Posts

    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

    Continue reading
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा