युवक को भारी पड़ा सोशल मीडिया के दोस्तों पर अतिविश्वास करना

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है इस बात का सबुत आये दिन एक न एक खबर से मिल ही जाती है , कभी ये सुनने को मिलते है की सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़के आसानी से लड़कियों को बहकावे में ले आते है और फिर उनके साथ दुर्व्यवहार करते है , सोशल मीडिया के द्वारा ब्लैकमेल के मामले भी काफी सुनने को मिलते है। इसके बावजूद आज कई मामले ऐसे सुनने को मिल जाते है जिसकी जड़ सोशल मीडिया से शुरू होती है। वो कहते है न सोशल मीडिया जितना फायदेमंद है उतना हानिकारक भी है और सिर्फ लड़कियों के लिए ही नहीं बल्कि नो जवानो लड़को के लिए भी। अब हाल ही में ऐसी ख़बर सामने आई है जिसमे कुछ लड़को ने लड़की नहीं बल्कि एक लड़के को फसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सोशल मीडिया पर बिना जानें परखे किसी पर विश्वास करना कितना घातक साबित हो सकता है। इसका एक मामला यहां देखने को मिला। एक लड़के ने सोशल मीडिया द्वारा एक अनजान लड़के से दोस्ती कर विश्वास किया और फिर उसके बुलाने पर उसके बजे हुए पते पर चला गया। उसके बाद उसके साथ जो हुआ उसको जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाए।

गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के रेल विहार फेज चार स्थित होटल में बृहस्पतिवार की दोपहर चार बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। युवक का अश्लील वीडियो बनाकर उसके सगे संबंधियों से रुपये की मांग किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। महराजगंज जिले का युवक शाहपुर के चरगांवा में किराए पर रहता है। वह स्नातक के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि एक महीने पहले आरोपी करन ठाकुर नाम का एक युवक ने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया। उसके बाद बातचीत करते हुए उसने व्हाट्सएप नंबर ले लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी हमेशा उसे अपने घर पर बुलाता था।

आरोप है कि बृहस्पतिवार को भी फोन कर घर पर बुला रहा था। नहीं जाने पर चरगांवा उसके कमरे के पास पहुंच गया और वहां से बाइक पर बैठाकर रेल विहार फेस 4 स्थित होटल के तीसरी मंजिल पर ले गया। इस दौरान पीड़ित मना करता रहा, लेकिन आरोपी उसे मौज-मस्ती करने की बात कहकर कमरे में ले गया और अपना कपड़ा उतार कर अश्लील हरकतें करने लगा।

पीड़ित ने मना किया तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसी दौरान तीन युवक और पहुंचे और पीड़ित को बंधक बनाकर उसका मोबाइल ले लिए। बेल्ट और थप्पड़ से मारपीट कर वीडियो बनाया और धमकी देने लगे। आरोपियों ने पीड़ित के सगे-संबंधियों से रुपये की भी मांग की।

बदमाशों ने अपने हाथ में पीड़ित का मोबाइल फोन लेकर सगे संबंधियों से बात करने को कहा। कई जगह फोन करने के बाद भी किसी ने रुपया नहीं दिया। फिर पीड़ित ने बहन के पास फोन किया तो बहन घबरा गई और मेडिकल कॉलेज के पास रुपये लेकर पहुंच गई। बहन ने वहां से फोन किया तो बाइक से एक बदमाश पीड़ित को लेकर मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा और कुछ दूर पहले उसे उतार दिया। पीड़ित युवक अपनी बहन के पास गया और पूरी घटना बताई। इस दौरान बदमाश वहां से फरार हो गया था।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

बहन, भाई को लेकर मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंची तो वहां की पुलिस ने शाहपुर थाने का मामला बताया। शाहपुर थाने पहुंची तो पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद चिलुआताल क्षेत्र का बताकर वहां की पुलिस को सूचना दी। रात 11 बजे पहुंचे पीड़ित को चिलुआताल पुलिस ने शुक्रवार को थाने बुलाया। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को होटल में बंधक बनाकर पीटने और उसके साथ अश्लील हरकत करने के मामले में चिलुआताल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

    • By TN15
    • June 7, 2026
    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

    सपा कार्यकर्ता की झोंपड़ी में लगाई आग 

    • By TN15
    • June 7, 2026
    सपा कार्यकर्ता की झोंपड़ी में लगाई आग 

    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    • By TN15
    • June 7, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    • By TN15
    • June 7, 2026
    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा