पीएम के आगमन को लेकर नालंदा विश्वविद्यालय में हुई एएसएल मिटिंग

पीएम के आगमन पर जमीन से आसमान तक होगी सुरक्षा की अभेद्य व्यवस्था

राम विलास

राजगीर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजगीर आगमन को लेकर राजगीर, नालंदा से लेकर पटना और दिल्ली तक के पदाधिकारी हाई अलर्ट मोड में हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा में कोई चूक नहीं रह जाय इसके लिए प्रशासनिक पदाधिकारी काफी सतर्क हैं। जमीन से आसमान तक सुरक्षा की अचूक व्यवस्था की जा रही है।

 

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन करने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया जाना तय है। समारोह स्थल सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम हॉल में ही उद्घाटन शिलापट्ट लगाया जायेगा, जिसका प्रधानमंत्री अनावरण करेंगे। इस उद्घाटन कार्यक्रम में दुनिया के 17 देशों के राजदूत भी शामिल होने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए उच्च स्तरीय पदाधिकारी की अग्रिम सुरक्षा लाइजिनिंग मीटिंग रविवार को नालंदा विश्वविद्यालय के मिनी ऑडिटोरियम में हुई। बैठक के बाद पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम, नालंदा विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड के अलावे विश्व धरोहर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष और रासबिहारी प्लस टू स्कूल, नालंदा में बन रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया।

बैठक में एडीजी (स्पेशल ब्रांच) सुनील कुमार, केंद्रीय प्रक्षेत्र पटना की आईजी गरिमा मलिक, दिल्ली से आए एसपीजी के एआईजी विमल पंवार सहित प्रभारी डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अशोक मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ श्यामा राय, एसडीओ कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी प्रदीप कुमार एवं केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के सुरक्षा पदाधिकारी आदि शामिल हुए हैं।

बैठक में एसपीजी के एआईजी, एडीजी, पटना आईजी द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श किया गया और आदेश दिया गया। वरीय पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग विभाग के पदाधिकारियों को अलग-अलग टास्क दिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम के समीप और प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष परिसर हॉटलाइन संचार व्यवस्था करने का आदेश संचार विभाग के पदाधिकारी को दिया गया है।

बैरिकेडिंग करने एवं प्रधानमंत्री से जुड़े सुरक्षा के सभी प्रावधानों के तहत टास्क दिए गए और समय से दिए गए टास्क को पूरा करने के लिए कहा गया है। पर्किंग स्थल भी अलग बनाया जायेगा।

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भागना विशेष परिसर से राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर तक सड़क के दोनों प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कराई जा रही है ज्ञानपीठ नालंदा के संभावित दौरा को लेकर रासबिहारी प्लस टू स्कूल के मैदान में हेलीपैड का निर्माण प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है

 

 

मंच पर रहेगी पांच कुर्सियां

 

 

नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन मंच पर पांच कुर्सियां रखी जाएगी। बीच की कुर्सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होगी। इसके अलावे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अंतरिम कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह के लिए लगाई जाएगी।

इस कार्यक्रम में जल पुरुष डाॅ राजेन्द्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पद्मश्री आचार्य चन्दना जी महाराज, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कृष्ण चंद्र सिंह नव नालंदा महाविहार संघ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश रंजन के अलावे आयुध निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक, बिहार पुलिस अकादमी के निर्देशक सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य एवं अन्य हस्तियां शामिल होंगे।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर