किस पार्टी का होगा लोकसभा स्पीकर?

 जानिए,केसी त्यागी ने क्या कहा?

दीपक कुमार तिवारी

नई दिल्ली/पटना। देश की 18वीं संसद के सदस्यों का चयन हो चुका है। सदस्यों ने अपना प्रतिनिधि भी चुना लिया है और एनडीए गठबंधन सत्ता में आ चुका है। अब संसद में नए सांसदों का शपथ लेना और लोकसभा स्पीकर का चयन बाकी है। लोकसभा स्पीकर का पद संसद में बेहद अहम होता है। इसी वजह से सभी दल चाहते हैं कि लोकसभा में स्पीकर उनकी पार्टी का हो। एनडीए की सरकार बनने से पहले खबरें आई थीं कि तेलगू देसम पार्टी अपने दल के किसी नेता को लोकसभा स्पीकर बनाना चाहती है। इसके बाद कांग्रेस ने भी कहा कि लोकसभा स्पीकर भारतीय जनता पार्टी का नहीं, बल्कि किसी सहयोगी दल का होना चाहिए।

अब जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि लोकसभा स्पीकर वही नेता बनेगा, जिसका नाम बीजेपी आगे करेगी। दिल्ली में लोकसभा स्पीकर के चयन को लेकर सवाल किए जाने पर जेडीयू के प्रवक्ता ने कहा “टीडीपी और जेडीयू, एनडीए के साथ हैं। हम उस नेता का समर्थन करेंगे, जिसे बीजेपी नॉमिनेट करेगी।”

लोकसभा में बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं और भारतीय जनता पार्टी के पास 240 सीट हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को एनडीए गठबंधन के सहयोगियों की जरूरत पड़ी। एनडीए के सभी सहयोगियों ने साथ दिया और 290 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के साथ बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

हालांकि, इस सरकार में जेडीयू के 12 और टीडीपी के 16 सांसदों का समर्थन बेहद अहम है। अगर ये दोनों पार्टियां समर्थन वापस लेती हैं तो बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए सरकार गिर सकती है। हालांकि, केसी त्यागी के बयान से साफ है कि एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ एकजुट है और भारतीय जनता पार्टी ही यह तय करेगी कि लोकसभा का स्पीकर कौन होगा।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान मजदूर नौजवान चेतना पदयात्रा

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान मजदूर नौजवान चेतना पदयात्रा

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह