जलवायु परिवर्तन किसानों के लिए बना चुनौती : कुलपति

किसानों की समस्या चयन कर वैज्ञानिकों को परियोजना प्रस्तुत करने की जरूरत

सुभास चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि में दो दिवसीय अनुसंधान परिषद की विशेष बैठक सोमवार को शुरू हुआ। समारोह की शुरूआत कुलपति समेत अन्य आगत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा कि दो दिनों के इस विशेष सत्र में 57 अनुसंधान परियोजनाओं की चर्चा की जायेगी। जिसमें वाह्य विशेषज्ञ अनुसंधान के विभिन्न आयामों पर चर्चा करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिको को किसानों की समस्याओं में से किसी एक समस्या का चयन करना चाहिए। और उस समस्या को दूर करने के लिए अनुसंधान परियोजना प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन किसानो के लिए बहुत बड़ी समस्या है। जिसे कृषि वैज्ञानिकों को चुनौती के रूप में स्वीकार कर अनुसंधान करने की आवश्यकता है।

इस तरह के अप्रत्याशित किसानों की समस्याओं का असर कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में स्पष्ट नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि यदि हर वैज्ञानिक किसानों की एक समस्या दूर कर सके तो कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आ सकती है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिको को समझना चाहिए की सरकार जनता के पैसे से काफी रूप्ये दे रही है। और उसका फायदा लोगोें को मिलना चाहिए।

उन्होंने और शिक्षको को चरितार्थ निर्माण का आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। जिससे छात्रों और अन्य कनीय लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि विवि ने अगले एक वर्ष का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। जिसे तेजी से लागू करने का सामुहिक प्रयास करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि कृषि विवि बंगलोर पूर्व निदेशक अनुसंधान डॉ एनआर गंगाधरप्पा ने कहा कि विवि में अनुसंधान के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है। जिसका प्रमाण 11 पेटेंट एवं एक जीआई टैग मिलना हैं।

उन्होंने कहा कि विवि के वैज्ञानिको को सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने की ओर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य की दो प्रमुख समस्या है। जल प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन। इसको लेकर विवि को बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। झांसी केन्द्रीय कृषि विवि निदेशक अनुसंधान डॉ.एसके चतुर्वेदी ने कहा कि सभी वैज्ञानिको के पास एक अनुसंधान परियोजना का होना विवि की अच्छी पहल है।

उन्होंने कहा कि इससे विवि में अनुसंधान की अच्छा वातावरण का निर्माण होता है। जिसका फायदा छात्रों को भी मिलता है। आईसीएआर, पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.नरेश चन्द्रा ने कहा कि अनुसंधान के परिणाम को वैज्ञानिको को तकनीक में परिवर्तित करना चाहिए। जिससे किसानों को फायदा मिल सके। वैज्ञानिको को यह भी ध्यान तकनीक का मूल्य कम हो जिससे किसान आसानी से खरीद सके।

स्वागत निदेशक अनुसंधान डॉ.अनिल कुमार सिंह ने किया। संचालन डॉ.सुनीता कुमारी मीणा ने किया। मौके पर डॉ.एसके ठाकुर, डॉ.मुकेश कुमार, डीन डॉ.अम्बरीष कुमार, डॉ.उषा सिंह, डॉ.मयंक राय, डॉ.अमरेश चन्द्रा, डॉ. रत्नेश कुमार झा, डॉ.पीपी श्रीवास्तव, निदेशक बीज डॉ.डीके राय, डॉ.एमएस कुंडू, डॉ.कुमार राज्यबर्द्धन आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

    • By TN15
    • June 20, 2026
    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 20, 2026
     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं