रानीगंज बोरो दो कार्यालय में नगर समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक

 अनुप जोशी

रानीगंज- आसनसोल नगर निगम के रानीगंज स्थित बोरो दो कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने की। बैठक में अस्सिटेंट इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता, रानीगंज शहर के अध्यक्ष सह पार्षद रूपेश यादव,अख्तरी खातून,ज्योति सिंह, शक्ति रूईदास,रानीगंज ट्रैफिक ओसी चित्तातोष मंडल,रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान,मनोज केसरी,रानीगंज ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम राय, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के प्रदीप गोयल, सलिल सिन्हा और रानीगंज थाने के अधिकारी परवेज आलम आदि उपस्थित थे।
बैठक में रानीगंज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख समस्या ट्रैफिक की थी। फुटपाथों पर अवैध कब्जों के मुद्दे को भी व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष उठाया। रास्तों पर डिवाइडर बनाने, अधिक से अधिक सार्वजनिक शौचालय बनाने और वृक्षारोपण पर बल देने की मांग की गई। पार्किंग की समस्या को हल करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान रानीगंज में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई गई और इसे रोकने की अपील की गई।
इस दौरान चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने आश्वासन दिया कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं की जानकारी वे मेयर विधान उपाध्याय और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी को देंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया जाएगा और फुटपाथों पर अवैध कब्जों को हटाने का प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नांदेड़ से एक ऐसा…

    Continue reading
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सियासत इन दिनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    • By TN15
    • August 27, 2026
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश