मोदी के पीएम बनने पर ही बाल-दाढ़ी कटवाने का जप-संकल्प पूरा हुआ पं.आर्य गिरि का

मोदी के शपथग्रहण के साथ ही पूर्ण हुआ पं.आर्यगिरि का राष्ट्रोत्थान-व्रत

अनुप जोशी

जामुड़िया- जामुड़िया के निंघा स्थित निंगेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी एवं कवि साहित्यकार पं. आर्य प्रहलाद गिरि ने सफल-सशक्त विश्वनेता के रूप में स्थापित हो चुके भारत के यशस्वी सेवक नरेंद्र मोदी जी ही तिबारा भी प्रधानमंत्री बने रहकर, देश को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जायें, इसके लिए ये इस 18वीं लोकसभा-चुनाव की घोषणा होते ही राष्ट्रोत्थान-व्रतानुष्ठान जप आरंभ कर दिये थे। जिसका समापन ये मोदी जी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दिन आज ही पूर्णाहुति-हवन-प्रसाद-वितरण करके पूर्ण किये। जैसा कि किसी भी व्रतानुष्ठान तक बाल-दाढ़ी नहीं कटाया जाता है, इसलिए इस राष्ट्रोत्थान-जप की पूर्णाहुति के बाद ही पं.आर्यगिरि लगभग ढाई महीने से बढ़ी हुई अपनी बाल-दाढ़ी को भी कटवाकर, मोदी सरकार सहित पूरे देशवासियों व विश्व-वासियों के लिए भी अनेकानेक सद्भावना पूर्ण शुभकामनाएं व्यक्त किए। इन्होंने ने बताया कि जैसे हमारे प. बंगाल के लिए आदरणीया ममता दीदी बहुत ही अच्छा कर रही हैं, उसी तरह पूरे देश और दुनिया के लिए भी अभी मोदी जी जैसा विश्वनेता को बने रहना ही भारत की अत्यावश्यकता है। पीओके, कैलाश-मानसरोवर से लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटोपावर दिलवाने की उम्मीद भी इन्हीं से की जा सकती है। विदित हो कि पं.आर्यगिरि तबतक नमक न खाने का व्रत ले रखे हैं जबतक कि हमारा परमतीर्थ- ” कैलास-मानसरोवर” चीन से भारत को वापस नहीं मिल जाता! इसके चलते कभी कभी इनकी बीपी काफी घट भी जाती है। चूंकि अयोध्या की अंतरराष्ट्रीय-पहचान को पुनः स्थापित करने वाले मोदी जी को अयोध्या से ही हार जाने के पीछे वहां के धर्माचार्यों की ही शर्मनाक नाकामी बताते हुए पं.आर्यगिरि ने बताया कि ये पेटू धर्माचार्य लोग यदि हिंदुओं में जकड़ी हुई जातिवादिता और धार्मिक-पाखंडों को मिटाने का सफल प्रयास किये होते, तो हमारे देश-धर्म की दुर्गति यों न हो रही होती। इस अवसर पर उमेश चौरसिया, दशरथ पासवान, दीलिप शर्मा, जीतेंद्र बर्मा, विकास पासवान,पुष्पा साव आदि भक्तगण भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित…

    Continue reading
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    जम्मू-कश्मीर सरकार ने आयुष्मान भारत PM-JAY SEHAT स्कीम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?