जनरल बिपिन रावत के दिल्ली स्थित आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी

नई दिल्ली, भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के यहां कुमारसामी कामराज मार्ग स्थित आवास पर भारी सुरक्षा के बीच कई वीवीआईपी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इससे पहले बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत (63), उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य की मौत हो गई।

जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के परिवार में उनकी दो बेटियां कृतिका और तारिणी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद, भारतीय सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे ने बुधवार शाम जनरल रावत के आवास का दौरा किया। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार भी शोक संतप्त परिवार से मिले और इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया।

जनरल रावत के आवास और उसके आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, कुछ गिने-चुने लोगों को ही घर में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

रावत का परिवार चार पीढ़ियों से भारतीय सेना की सेवा कर रहा है। उनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत ने भारतीय सेना की सेवा की थी और लेफ्टिनेंट-जनरल के पद तक पहुंचे।

उनकी पत्नी, मधुलिका, आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं। यह एसोसिएशन सेना के जवानों की पत्नियों, बच्चों और आश्रितों के कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने वाले सबसे बड़े गैर सरकारी संगठनों में से एक है।

मधुलिका ने सेना की विधवाओं, विकलांग बच्चों, कैंसर रोगियों और सेना के जवानों के आश्रितों के कल्याण के लिए काम किया था।

Related Posts

काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

नोएडा यमुना एक्सप्रेस पर बस में आग लगने…

Continue reading
सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

“ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

“ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं