नालंदा खुला विवि में पौधारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधारोपण जरुरी

 राजगीर। पौधारोपण कर नालंदा खुला विश्वविद्यालय, नालंदा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो केसी सिन्हा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जल की उपलब्धता , जैव विविधता की समस्या इत्यादि के कारण यह दिन बहुत ही प्रासंगिक हो गया है। सूबे में अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सबका प्रयास होना चाहिए।

उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं को पौधारोपण अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रो सिन्हा ने कहा कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय का प्रयास है कि यह परिसर हरित परिसर के रूप में विकसित हो। ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि जीरो नेट के रूप में विश्व विद्यालय परिसर को विकसित किया जायेगा।

उन्होंने अपने रोज के क्रियाकलापों में पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम की समन्वयक प्रो किरण पांडेय ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो संजय कुमार, कुलसचिव डॉ एच रहमान, कुलसचिव (परीक्षा) डॉ नीलम कुमारी, डॉ संगीता, डॉ मीना, डॉ पल्लवी एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी द्वारा अशोक के पौधे लगाए गये हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद