जॉर्ज फर्नांडिस साहेब से जुड़े तीन किस्से

डॉ. सुनीलम

जॉर्ज फर्नांडिस के जन्मदिवस के अवसर पर तीन किस्से साँझा कर रहा हूं.
यह 26 तुगलक क्रीसेंट का किस्सा है.कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में मिल रहे थे तब जॉर्ज साहेब ने मुझसे रात के 10 बजे बुलाकर कहा कि कल कामनवेल्थ गेम्स के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है। उस समय मोबाइल फोन नहीं होता था। मैंने उन्हें कहा कि तमाम राष्ट्राध्यक्ष आपके मित्र और परिचित है, कम संख्या में विरोध करने पर बेज्जती होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर को फोन कर दो और ठीक समझो तो कल पार्टी कार्यालय आ जाना। दूसरे दिन 10 बजे सुबह जब मैं जंतर मंतर पहुंचा तब वहां 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 25 से ज्यादा घोड़े के साथ पुलिस मौजूद थी। हम चार लोगों के साथ नारा लगाते हुए जॉर्ज फर्नाडिस कार्यालय से निकले। जंतर मंतर पर भीड़ इकट्ठी हो गई। डीटीएस की बस पर चढ़कर उन्होंने भाषण देना शुरू किया। अगले दिन दुनिया के सभी अख़बारों में राष्ट्राध्यक्ष की तस्वीर के साथ जॉर्ज फर्नाडिस के विरोध के साथ तस्वीर प्रकाशित हुई।
सार यह है वे कहते थे जो गलत लगे उसका विरोध करने में संख्या के बारे में मत सोचो।
दूसरा किस्सा पंजाब से जुडा है, जब वहां उग्रवाद चरम पर था.दिल्ली में एक बार प्रकाश सिंह बादल ने संविधान जलाया उसके बाद वे जॉर्ज साहब से मिलने हौज खास कार्यालय में आए, जॉर्ज साहेब ने उन्हें ध्यान से देखा और कहा यह तुमने क्या किया?
बादल जी रोने लगे और यह कहने लगे कि मैं राष्ट्रभक्त हूं मुझे गलत मत समझना। मैंने देखा कि दोनों काफी देर तक गले लग कर रोते रहे। यह दोनों के राष्ट्रप्रेम को प्रदर्शित करता है.
तीसरा मैंने बिहार चुनाव से जुडा अनुभव है जब उनकी रात-रात भर सभा होती थीं ।
वे एम्बेसडर कार में पीछे की सीट पर लेटते थे। मंच के पास जब गाड़ी पहुंचती थी तब उठ कर
45 मिनट भाषण देते थे । फिर अगली सभा के लिए निकल जाते थे। आरा में चन्द्रदेव वर्मा जी के लिए सुबह 3 बजे उन्हें भाषण दिया था.
रात-रात भर सभा के लिए किसी नेता को सुनने के लिए इंतजार करे यह देख पाना अब संभव नहीं है। आजकल सभाओं के लिए टेंट और माइक के इंतजाम के साथ-साथ भीड़ भी नगद नारायण के साथ इकट्ठी की जाती है।
जॉर्ज फर्नाडिस अब नहीं हैँ लेकिन उनकी याद उनके प्रियजनों के दिल में आज भी ताजा हैँ ।

डॉ. सुनीलम
पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति,

  • Related Posts

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन ‌‌ 25 जून 1975 में…

    Continue reading
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    चरण सिंह  फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!

    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    • By TN15
    • June 23, 2026
    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

    • By TN15
    • June 23, 2026
    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’