देश को मिलेगा अप्रत्याशित जनादेश

चरण सिंह
आठ राज्यों की ५७ सीटों पर हुए अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल में जो दिखाया गया उसके अनुसार बीजेपी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। देखने की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में १३, बिहार में ८, पश्चिम बंगाल में ९, पंजाब में १३, उड़ीसा में छह, हिमाचल प्रदेश में ४ और चंडीगढ़ में एक सीटों पर हुए मतदान में यह बात प्रमुखता से निकल कर सामने आई कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में मतदान का उत्साह देखने को मिला। बढ़ा हुआ मतदान बदलाव का संकेत माना जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अंतिम चरण में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अंतिम चरण में महत्वपूर्ण चुनाव उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में १३ सीटों पर हुआ मतदान रहा। दरअसल उत्तर प्रदेश की इन सीटों में से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी की सीट भी है। नरेंद्र मोदी के सामने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय हैं। अजय राय २०१९ के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे। इन चुनाव में अजय राय इंङिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। मतलब समाजवादी पार्टी का वोटबैंक भी उनके साथ है। विपक्ष के नेता वाराणसी से प्रधानमंत्री को हराने की बात कर रहे हैं। एग्जिट पोल में भी बीजेपी को नुकसान दिखाई जा रहा है। मतलब संकेत बदलाव के हैं। सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के नेताओं को समझ लेना चाहिए कि देश को अप्रत्याशित जनादेश मिलने जा रहा है ।
गोरखपुर में भी योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी रवि किशन के सामने समाजवादी पार्टी काजल निषाद हैं। काजल निषाद जमीनी स्तर पर लोगों की लड़ाई लड़ती रही हैं। वह लोगों को दुख दर्द में शामिल होती रहती हैं पर यह सीट योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। इसलिए योगी आदित्यनाथ इस सीट को हारने नहीं देंगे। हां घोसी और गाजीपुर के साथ ही बांसपुर सीट भी इंडिया गठबंधन की एकतरफा सीट मानी जा रही है। जिस तरह से इन सीटों पर देखने को मिल रहा है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि १३ सीटों में से ७-८ सीटें इंडिया जीत सकता है। जहां तक बिहार की बात है तो बिहार में आठ सीटों में से २-३ सीटें एनडीए हार सकता है। २०१९ में ये सभी सीटें एनडीए जीता था। ३ जदयू तो ५ सीटें बीजेपी जीती थी। पश्चिमी बंगाल की ९ सीटों में से ५-६ सीटें बीजेपी जीत सकती है। उड़ीसा में बीजेपी की स्थिति ठीकठाक है। हिमाचल प्रदेश में ४ सीटों में से दो सीटें बीजेपी जीत सकती है।
पंजाब में १३ सीटों पर हुए मतदान में यह बात निकल कर सामने आ रही है कि ९-१० सीटें इंडिया गठबंधन को मिलेगी। चंडीगढ़ भी कांग्रेस ही जीत रही है। यदि कुल सीटों की बात करें तो एनडीए २४०-२५० सीटें जीतने जा रहा है। एनडीए के पूर्ण बहुमत मिलने के बाद ही मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। नहीं तो आरएसएस किसी और नेता को पीएम बनाया जा सकता है।

  • Related Posts

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन ‌‌ 25 जून 1975 में…

    Continue reading
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    चरण सिंह  फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक