दिल्ली में पानी की बर्बादी पर लगेगा दो हजार का जुर्माना : दिल्ली सरकार

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच अब पानी की भी किल्लत हो रही है और इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया गया है। दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को पानी की बर्बादी पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश जारी कर दिया है।

जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर यमुना नदी से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया गया है और आतिशी का कहा है कि नल से पाइप के जरिए कार धोने, पानी टैंक से पानी के बहते रहने और निर्माण तथा वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू पानी के इस्तेमाल पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

मंत्री ने डीजेबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को पानी की बर्बादी रोकने के लिए उपायों को लागू करने के संबंध में 200 टीम तैनात करने का निर्…
झुलसाती गर्मी के बीच आईएमडी ने दी रहात भरी खबर, जानें आपके राज्य में कब मिल सकती है राहत
ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। देशभर में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं तापमान देखा जाए तो दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत कई राज्यों में 49 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुए लेबर एवं श्रमिकों को दोपहर 12-3 बजे सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं। वहीं भीषण गर्मी से जूझ रहे आधे हिंदुस्तान को बस मॉनसून का इंतजार नजर आ रहा है। देखा जाए तो मौसम विभाग (IMD) ने इस पर खुशखबरी दे रही है। बुधवार को यानी 29 मई से 30 मई के बीच मॉनसून कभी भी भारतीय सीमा में आ सकता है यानी 24 घंटे के अंदर केरल में मॉनसून की पहली दस्तक हो सकती है और आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।राज्य में मॉनसून की सामान्य तारीख 1 जून है।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 1 जून के आस-पास केरल में प्रवेश करता है। सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। इससे पहले 22 मई मॉनसून अंडमान निकोबार में दस्तक देता है। इस बार अंडमान में मॉनसून का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है।

राज्य तारीख
अंडमान निकोबार 22 मई
बंगाल की खाड़ी 26 मई
केरल, तमिलनाडु 1 जून
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम का कुछ हिस्सा 5 जून
महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का ऊपरी हिस्सा, पश्चिम बंगाल 10 जून
गुजरात व मध्य प्रदेश की सीमा, छत्तीसगढ़, ओडिशा झारखंड और बिहार 15 जून
गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से 20 जून
गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर 25 जून
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब 30 जून
राजस्थान 5 जुलाई

हालांकि, मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी दी कि अगले दो दिनों के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव से गंभीर हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। 3 दिनों के बाद बंगाल की खाड़ी से जब वहां नमी आएगी तो हालातों में सुधार होगा।

वहीं, 2024 पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में 31 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’