पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को कुण्डलपुर तीर्थ आने का आमंत्रण

राम विलास
राजगीर। अयोध्या दौरे के दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से कुण्डलपुर तीर्थ के मंत्री विजय कुमार जैन ने मुलाकात कर कुण्डलपुर तीर्थ पधारने का निमंत्रण दिया है। उनके साथ उनकी धर्म पत्नी सविता कोविन्द एवं सुपुत्री स्वाति कोविन्द को भी कुंडलपुर आने का निमंत्रण दिया गया है।

 

उनके द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ का भ्रमण बाद शाश्वत तीर्थंकर जन्मभूमि का भी दर्शन किया गया। अयोध्या स्थित रायगंज दिगम्बर जैन मंदिर में मुलाकात के मध्य मंत्री विजय कुमार ने कहा कि कुण्डलपुर तीर्थ जैनधर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्मभूमि है।

वहां बहुत ही सुन्दर नंद्यावर्त महल बना हुआ है, जिसमें भगवान महावीर के जीवन से संबंधित अनेक झाँकियों के माध्यम से जीवन दर्शन दिखाया गया है। इस अवसर पर उनके द्वारा तीर्थ की सम्प्रेरिका गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी एवं पीठाधीश रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी से आशीर्वाद सपरिवार प्राप्त किया गया।

पूर्व राष्ट्रपति द्वारा आमंत्रण स्वीकार करते हुए कुण्डलपुर तीर्थ भ्रमण हेतु आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी आगे अवसर मिलेगा, मैं अवश्य ही भगवान महावीर के चरणों में अपनी भावनाएँ लेकर दर्शनार्थ पधारूँगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों द्वारा शॉल, अंग वस्त्र एवं प्रतीकचिन्ह श्री कोविन्द को प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!