भाजपा ने किया भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित

द न्यूज़ 15 ब्यूरो

पटना । भारतीय पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कारकाट से एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह को लेकर पहले से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पवन सिंह नाम वापस नहीं लेते हैं तो पार्टी बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

पार्टी ने उन पर दल विरोधी गतिविधियों को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आदेश से किया है।भारतीय जनता पार्टी के बिहार इकाई के अरविंद शर्मा के हस्ताक्षर से जारी पत्र में लिखा गया है कि, लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।

आपका यह कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेश अनुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

डेहरी ऑन सोन में 14 मई को बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने कहा था कि, पवन सिंह लंबे समय तक बीजेपी में रहे हैं. अब अगर वह निर्दलीय नामांकन किए हैं तो ऐसे में अगर समय रहते वे नाम वापस नहीं लेते हैं तो उन पर पार्टी आवश्यक कार्रवाई करेगी।

उन्होंने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को नसीहत दी थी और कहा था कि अगर समय रहते वे मैदान से हट जाते हैं तो पार्टी उनको लेकर कुछ विचार कर सकती है, अन्यथा उन पर कार्रवाई निश्चित है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’