2024 मे पिछले दो चुनावों से भी बुरा हाल विपक्ष का होगा : चिराग

भवेश कुमार

पटना । लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा और कहा कि विपक्ष का जो हाल 2014 में हुआ उससे बुरा 2019 में हुआ और उससे भी बुरा इस बार 2024 में होगा। सोमवार को पटना में चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस सवाल पर कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि इस बार इंडिया गठबंधन 300 सीट लाएगा इस पर चिराग ने कहा कि कोई बात नहीं है ऐसे सपने देखने में, नादानी में इस तरह की बातें लोग कहते हैं। 2014 और 2019 में भी कही थी।

आरजेडी के लिए इससे बुरा क्या हो सकता है कि उनके पास तो एक भी सीट नहीं 2019 में नहीं थी। 2019 में एक सीट किशनगंज कांग्रेस ने जीती थी। इस बार वो सीट भी हमलोग जीत रहे हैं।

चिराग ने कहा, “जब मैं राजनीति का र भी नहीं जानता था, बचपन में जब घर का पता बच्चों को याद कराए जाता था तब से हाजीपुर का नाम मेरे कानों में गूंजता था। मेरे जन्म से पहले मेरे पिता 1977 से हाजीपुर का प्रतिनिधित्व करते आए हैं हाजीपुर का तो रिश्ता अलग है। ऐसे में मुझे विश्वास है कि जो प्यार मेरे पिता को मिलता था वो मुझे भी मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि देश के सबसे विकसित लोकसभाओं में हाजीपुर लोकसभा हो, इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा हूं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद