लोकतंत्र के महापर्व पर युवाओं से ज्यादा बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा उत्साह

राम नरेश

पटना । मजबूत सरकार बनाने और एक सशक्त सरकार के मकसद लिए युवा मतदाता से अधिक उत्साह में बुजुर्ग मतदाताओं ने वोटिंग की।
कुछ ऐसे भी बुजुर्ग थे जो चलने-फिरने में लाचार थे लेकिन मजबूत सरकार बनाने के लिए तकलीफ उठाकर बूथ तक पहुंचे और एक सशक्त सरकार के लिए वोटिंग की। कोई व्हील चेयर पर बैठकर मतदान केंद्र तक पहुंचा तो कोई किसी तरह मकसद सभी का एक था मतदान करना। बुजुर्ग मतदाओं में जोश देखते ही बन रहा था।

बिहार में पांचवें चरण का मतदान अंतिम दौरान युवा मतदाता से अधिक उत्साह में बुजुर्ग मतदाताओं में दिखाई दिए । युवाओं पर बुजुर्ग भारी पड़़ रहे हैं।
मुजफ्फरपुर के बांदरा प्रखंड की रहने वाली 119 वर्षीय लालपरी देवी ने अपना वोट डाला। वे अपने घर से करीब डेढ़ किमी दूर बरियारपुर बाया मध्य विद्यालय स्टार बूथ संख्या 264 पर पहुंची थीं। उन्हे पोता और परपोता अपने साथ लेकर पहुंचे थे।

गायघाट प्रखंड क्षेत्र के अमेठी पंचायत के बूथ पर100 वर्ष के बुजुर्ग महेंद्र राय,87 साल की महिला राजकली देवी ने अपना वोट किया।जबकि व्हील चेयर पर बैठकर पहुंची 84 वर्षीय नगिंद्री देवी वोट करने बेटे और बहू के साथ पहुंची।इधर, शहर के बड़ी करबला निवासी 74 वर्षीय हुस्ना बानो ने भी अपना वोट डाला।

जिला मुख्यालय से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर बन्दरा प्रखंड के हत्था में पोते के साथ दादा वोट करने पहुंचे. हत्था-खनुआ नदी पार के बूथ पर वार्ड संख्या 13 के 82 वर्षीय रामानंद राय को उनके छोटे-छोटे पोतों के द्वारा खनुआ नदी पार के बूथ पर मतदान कराया गया । इसी तरीके से 80 वर्षीय शिवजी शाह को भी उनके छोटे-छोटे पोतों ने हत्था-खनुआ के बूथ पर मतदान कराया ।

इस दौरान लोकतंत्र के कई रंग देखने को मिले कहीं नेत्रहीन ने तो कहीं बुजुर्गों ने मतदान किया।माड़ीपुर के पथ निर्माण विभाग रोड स्थित मतदान केंद्र पर नेत्रहीन और बुजुर्ग मतदाताओं में भी खासा उत्साह दिखा। नेत्रहीन मतदाता मलक कुमार अपनी मन की आंखों से आने वाली सरकार को देख पा रहे हैं और नए सरकार की निर्माण के लिए मतदान किया । मलक का कहना है कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। देश में सरकार चुनने के लिए हमारी भागीदारी होनी आवश्यक है। इसी को लेकर मैं वोट डालने पहुंचा हूं।

फर्स्ट टाइम वोटर्स से लेकर बुजुर्ग महिला भी वोट डालने पहुंचे।

85 वर्षीय नगिंद्री देवी अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंची। वे सकरा की रहने वाली हैं।सारण के।कई मतदान केंद्र पर बुजुर्ग मतदाताओं ने बताया कि वे 1966 से लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं और कहा कि वे पार्टी विशेष या व्यक्ति विशेष को देखकर मतदान नहीं करता हूं। मैं सिर्फ उस व्यक्ति या उस पार्टी को वोट देता हूं जो भारत देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाता है।

  • Related Posts

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Mahoba News: अंधविश्वास में तांत्रिक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 13 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका?

    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आगरा: दूसरी शादी करना चाहता है 74 साल का पति, बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    • By TN15
    • June 9, 2026
    Delhi News: दिल्ली: फायर डिपार्टमेंट में ‘अग्निवीरों’ की हो भर्ती, DDMA की बैठक में LG ने दिया सुझाव

    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    • By TN15
    • June 9, 2026
    UP News : अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार

    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल