राजयोग के नियमित अभ्यास से असाध्य रोगों से भी मिल सकता छुटकारा : कुलपति

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पूसा शाखा की दूसरी वर्षगांठ के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में पधारें। उनके साथ डॉ एम. एस. कुंडू, डायरेक्टर ऑफ़ एक्सटेंशन एजुकेशन भी उपस्थित थे। जिनका स्वागत समस्तीपुर की सविता बहन ने तिलक लगाकर किया।

रोसड़ा की कुंदन बहन ने बुके प्रदान किया। दलसिंहसराय की सोनिका बहन ने गुलाबासी की एवं पूसा की पूजा बहन ने पुष्प वर्षा की। स्वागत भाषण बीके तरुण ने किया। कृष्ण भाई ने पट्टा उढ़ाकर उनका सम्मान किया एवं कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पाण्डेय ने कहा कि इस स्थान पर आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने अपने अतीत का जिक्र करते हुए कहा कि मैं लगभग 36 वर्षों से इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय से परिचित हूं और यहां के द्वारा सिखाए जा रहे राजयोग का भी अभ्यास कर लाभ प्राप्त किया है।

उन्होंने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि सन् 2008 में जब मेरे छोटे भाई को ओरल कैंसर की बीमारी हुई तो राजयोग के नियमित अभ्यास से इस असाध्य बीमारी से छुटकारा पाने में मदद मिली और आज वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने संस्थान की कार्यशैली एवं इससे जुड़े भाई-बहनों की भूरि-भूरि प्रशंसा अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार से की। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से संस्थान को यथासंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने पूसा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थान वैदिक काल से ही महत्वपूर्ण स्थान है। पूषण देवता, जो सबका पोषण करते हैं उनके नाम से इस स्थान का नाम पूसा पड़ा।

इस अवसर पर डॉ० एम. एस. कुंडू ने भी संस्थान की उन्नति एवं प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि ब्रह्मा कुमारीज़ परिवार जो सेवा कर रहा है, उससे निश्चित रूप से आने वाले समय में एक मूल्यनिष्ठ एवं सुखमय समाज की स्थापना होगी।

समस्तीपुर से आए प्रमुख व्यवसायी सतीश चांदना ने शुभकामनाएं दीं। सविता बहन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर सैकड़ो लोगों को प्रसाद स्वरूप ब्रह्मा भोजन स्वीकार कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० आर. के. तिवारी, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ० टी. एन. शर्मा एवं अन्य शिक्षकगण के अलावा स्थानीय व्यवसायी सुनील अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, प्रकाश मोदी, मनोज भाई, टुनटुन भाई, उमेश भाई, अमरेश भाई आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस