सलाम नमस्ते में मौमप्रेनर लीग की शुरुआत

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में रेडियो कार्यक्रम मौमप्रेनर लीग की शुरुआत हुई। नारी शक्ति की सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय गृहणी अपने उद्यम एवं अनुभवों को रेडियों के माध्यम से साझा किया। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित आज के कार्यक्रम के दौरान आईवरी स्टेट की फाउंडर शोभा खंडेलवाल एवं वॉलनट की संस्थापिका रितु कॉल ने अपने विचार प्रकट किए।

 

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित मौमप्रेनर लीग में महिला उद्यमियों ने अपने संघर्ष एवं सफलता की कहानी रेडियो के माध्यम से साझा किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से अभी तक 50 से अधिक माताएं जुड़ चुकी हैं। सलाम नमस्ते इन महिला उद्यमियों को संयुक्त मंच प्रदान कर रहा है, जहां उन्हें अपने हुनर को नई पहचान दिलाने में हर संभव मदद की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान आईवरी स्टेट की फाउंडर शोभा खंडेलवाल ने बताया कि एक मां को अपनी रूचि को सदैव जीवित रखनी चाहिए, जिससे वह अपने और अपने परिवार का ध्यान रख सके। हमारे देश में एक मां के लिए स्वावलंबी होना चुनौतीपूर्ण कार्य है। वहीं वॉलनट की संस्थापिका रितु कॉल ने कहा कि स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दो ऐसी वजह हैं जिसके कारण महिलाएं घर की दहलीज पार नहीं कर पाती। उन्होंने कहा कि एक सफल एवं स्वस्थ्य समाज की पहचान वहां रहने वाली महिलाओं की स्थिति से पता लगाया जा सकता है। अगर हमारे परिवार की महिलाएं शिक्षित एवं स्वस्थ होंगी तो आनेवाली पिढ़ी सफल होंगी।

  • Related Posts

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    अगले 15 दिन में इस्तीफे के अल्टीमेटम के…

    Continue reading
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?