मुस्लिम महिलाओं के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का क्रेज

अभिजीत /रामनरेश

पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर राजधानी पटना के सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा । हर धर्म जाति समुदाय के लोग के लोग रोड शो में शामिल होने पहुंचे हैं। मुस्लिम महिलाएं भी काफी संख्या में मोदी के रोड शो में पहुंची थीं। सड़क पर सैकड़ों बुर्काधारी मुस्लिम महिलाओं ने अपने प्रधानमंत्री के प्रथम पटना रोड शो में उनका स्वागत किया। महिलाएं यहां शाम से ही पीएम मोदी का इंतजार कर रहीं थीं।

प्रधानमंत्री के काफिले के आते ही मुस्लिम महिलाओं ने फूलों से उनका स्वागत किया। मोदी ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया।अल्पसंख्यक महिलाओं ने फूलों की बारिश की। यहां पर तकरीबन सैकड़ों महिलाएं इस मौके पर उपस्थित थीं, कइयों के हाथों में पुष्प की माला और डलिया लेकर खड़ी थी।

महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता है बड़ी संख्या में महिलाएं रोड शो में शामिल होने पहुंची हैं। अल्पसंख्यक महिलाओं के बीच भी पीएम मोदी का क्रेज है। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी मोदी का इस्तकबाल करना चाहते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी हमारे भी चहेते नेता हैं।

उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है। योजनाओं का लाभ भी हमें मिला है. हम लोग भी प्रधानमंत्री मोदी का फूल माला से स्वागत करने पहुंचे हैं। ज्ञात हो कि अगस्त 2019 में मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए कष्टकारी बने 3 तलाक को गैरकानूनी मानते हुए उसे समाप्त कर दिया था।
पीएम मोदी का रोड शो भट्टाचार्य मोड़ से मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ शुरू हुआ।

भट्टाचार्य रोड से पीर मोहानी होते हुए प्रधानमंत्री का काफिला कदम कुआं पहुंचेगा। उसके बाद ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए बाकरगंज के रास्ते प्रधानमंत्री का रोड शो उद्योग भवन के पास सफलतापूर्वक खत्म हो गया है ।

पटना के लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिए अलग-अलग इलाकों में जुटे रहे। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान पटना की सड़कों पर अद्भुत नजारा दिखा। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए जगह झांकी, पुष्पवर्षा, आरती, होर्डिंग का इंतजाम किया गया था। वहीं पटना के लोग पीएम नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए घरों के छत पर मौजूद रहे और हाल हिलाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया।

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। पटना के लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिए अलग-अलग इलाकों में जुटे रहे। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान पटना की सड़कों पर अद्भुत नजारा दिखा।

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए जगह झांकी, पुष्पवर्षा, आरती, होर्डिंग का इंतजाम किया गया था। वहीं पटना के लोग पीएम नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए घरों के छत पर मौजूद रहे और हाल हिलाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए