चांदनी चौक किनारी बाजार में भीषण आग, छह घायल

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर भीषण आग लगने की घटना सामने आ रही है। चांदनी चौक के किनारी बाजार में स्थित एक बिल्डिंग में रविवार दोपहर आग लग गई है और आग लगने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई है। वहीं, घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और जहां करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि आग से बचने और भागने के दौरान छह लोग घायल हो गए हैं और उन्हें महर्षि वाल्मीकि अस्पताल पुठ खुर्द में एडमिट कराया गया है। हालांकि, आग लगने के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस ने घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग की लपटें कितनी तेजी से फैल रही थीं, जिससे धुएं के गुब्बार बाहर नजर आ रहे थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर किनारी बाजार से आग लगने की सूचना मिली और पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया, अग्निशमन विभाग को भी तुरंत पहुंचने के लिए सूचित किया गया। जहां पता चला कि आलम चांद में तीरथ राम राजेंद्र कुमार की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। हालांकि, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग पर काबू पाने में सफल रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट का कारण लग रहा है। इस मामले में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!