कांग्रेस की गोद में बैठे हैं लालू-तेजस्वी : शाह

इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो पूरे देश में जंगलराज हो जाएगा- शाह

समस्तीपुर / उजियारपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नित्यानंद राय के समर्थन में वोट के लिए उजियारपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा इंडी गठबंधन अगर सत्ता में आया तो बिहार ही नहीं, पूरे देश में जंगलराज आ जाएगा। मैं लालू यादव को कहना चाहता हूं। इसी कांग्रेस ने पिछड़ों का विरोध किया। मंडल कमीशन का विरोध किया। पिछड़ा समाज के विरोधी कांग्रेस की गोद में लालू व इनके बेटे बैठे हैं।

भाजपा ने सबसे पहले पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री बनाया है। गरीब चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाया है। अमित शाह ने कहा कि लालू जी के लालटेन व पंजे के साथ अन्याय, भूखमरी, गरीबी तो एनडीए के साथ आने पर डबल इंजन सरकार मिलेगी जो बिहार को आगे बढ़ाएगी। अमित शाह ने बिहार के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा दी गयी राशि और विकास परियोजनाओं का जिक्र किया। समस्तीपुर में बन रहे सिक्सलेन आदि के बारे में उन्होंने बताया।

गृह मंत्री ने कहा कि कुशवाहा समाज को भी लालू जी ने हमेशा अपमानित किया। मोदी जी ने उपेन्द्र कुशवाहा जी को आगे बढ़ाया और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया। कुशवाहा समाज को आगे बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया। कल झारखंड में इंडी गठबंधन के मंत्री के सचिव के नौकर के यहां से 30 करोड़ रुपये मिले। इसके 2 महीने पहले कांग्रेस सांसद के यहां से 350 करोड़ रुपया मिला, इससे कुछ समय पहले ममता बनर्जी के मंत्री के घर 51 करोड़ रुपया मिला।

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी और रातों रात सारे मुस्लिम समाज को, पिछड़ेपन का सर्वे किए बगैर पिछड़ा घोषित कर दिया और पिछड़े समाज का 5 प्रतिशत आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद और जातिवाद व तुष्टिकरण को समाप्त किया है। कांग्रेस पार्टी व इनके साथी लालू जी कहते थे गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी नहीं हटती थी। नरेंद्र मोदी सरकार के मुफ्त अनाज योजना का बखान अमित शाह ने किया। कांग्रेस और राजद एक होकर भाजपा-जदयू के खिलाफ लड़ रही है। लालू यादव ने बिहार को जंगलराज में बदलकर रख दिया। राबड़ी-लालू शासनकाल आप याद किजिए। एनडीए की सरकार बनी तो सबके साथ अत्याचार बंद हुआ।

उन्होने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी और रातों रात सारे मुस्लिम समाज को, पिछड़ेपन का सर्वे किए बगैर पिछड़ा घोषित कर दिया और पिछड़े समाज का 5 प्रतिशत आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस