जागृति वाहिनी फाउंडेशन ने ली कन्या के विवाह की जिम्मेदारी

ऋषि तिवारी
नोएडा। सामाजिक संस्था जागृति वाहिनी फाउंडेशन जोकि महिलाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए समर्पित संस्था है, साथ ही समय-समय पर धार्मिक आयोजन भी करती रहती है। संस्था ने एक निर्धन कन्या के विवाह की जिम्मेदारी ली है जोकि सेक्टर 10 स्थित अंतर्यामी सत्संग भवन में 5 मई 2024 को आयोजित होगी जिसमें शहर के गणमान्य लोग भी वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहेंगे।

संस्था की अध्यक्ष आशा सिंह ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 2 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है खासकर महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में, इसी कड़ी में हमें एक परिवार मिला जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बिटिया का विवाह करने में परेशानी का सामना कर रहे थे, हमारे पदाधिकारीओ ने मीटिंग कर निर्णय लिया कि हम इस कन्या के विवाह की सारी जिम्मेदारी लेंगे और वर वधु को गृहस्थ संबंधी समस्त वस्तुएं उपहार स्वरूप देंगें।

आशा सिंह ने बताया कि हम बहुत जल्द सेवा भारती के साथ एक दिव्यांग युवक युवती परिचय सम्मेलन कराने जा रहे हैं, जिसकी घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। सेवा भारती मेरठ प्रांत मंत्री पवन गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग युवक युवती परिचय सम्मेलन में पूरे भारतवर्ष के विवाह योग दिव्यांग युवक युवतीओ का परिचय कराया जाएगा। सदस्य राकेश गर्ग ने कहा कि हर मां-बाप के लिए कन्यादान करना बहुत ही सुखद पल होता है जिसका सौभाग्य हमें भी मिल रहा है। इस पावन कार्य में शहर के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी गणेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, पवन गुप्ता, ओम प्रकाश, राजेंद्र शर्मा, शशि बक्शी, पूनम गोयल, प्रीति चड्ढा, देवेंद्र गोयल, राज नारायण आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा