भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले अरबपति जॉर्ज सोरोस अब अमेरिका में भड़का रहे आग

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में इजरायल विरोधी प्रदर्शन अपने चरम सीमा पर है, जहां हजारों की संख्या में अलग-अलग यूनिवर्सिटी के लोग इजरायल का हमास के खिलाफ युद्ध जारी रखने का विरोध कर रहे है। इससे जुड़ा एक बहुत बड़ा सच निकलकर सामने आया है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के खिलाफ आग लगाने का काम अरबपति जॉर्ज सोरोस और उनके कट्टर वामपंथी समर्थक कर रहे हैं। अरबपति जॉर्ज सोरोस वहीं व्यक्ति है, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगला था और उन्हें विरोधी माना जाता है। एक साल पहले फरवरी 2023 में उन्होंने भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी को लेकर भी जहर उगला था।

जॉर्ज सोरोस की कई संस्था इजरायली विरोधी प्रदर्शन में फंडिंग करके यूनिवर्सिटी कैंपस में अशांति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। बीते हफ्ते कोलंबिया यूनिवर्सिटी में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पूरे देश में फैल चुका है। इसको लेकर यूनिवर्सिटी से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिसमें कई भारतीय छात्र भी शामिल है।

हार्वर्ड, येल, बर्कले, ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी और जॉर्जिया में एमोरी समेत कई विश्व विख्यात यूनिवर्सिटी में छात्र टेंट लगाए गए हैं। उन्हें स्टूडेंट्स फॉर जस्टिस इन फिलिस्तीन (SJP) और यूएस कैंपेन फॉर फिलिस्तीनी राइट्स (USCPR) द्वारा स्थापित किया गया है।

अमेरिका में प्रदर्शनकारियों को मिल रहे पैसे

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के तीन कॉलेजों में स्टूडेंट्स फॉर जस्टिस इन फिलिस्तीन (SJP) और यूएस कैंपेन फॉर फिलिस्तीनी राइट्स (USCPR) विरोध प्रदर्शनों को भड़काने के पीछे शामिल है। इन लोगों की मदद से प्रदर्शनकारियों को पैसे दिए जा रहे हैं, जिसमें अलग-अलग श्रेणी के लोगों को पैसे दिए जा रहे हैं। हरी प्रदर्शनकारियों को 7800 डॉलर कैंपस के अंदर 2880 से 3660 डॉलर दिए जा रहे हैं। बदले में उन्हें एक हफ्ते में 8 घंटे तक आंदोलन को हिस्सा बनना है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों को खाने में चिप्स, चिकन और पिज्जा जैसी चीजें उपलब्ध कराई जा रही है।

  • Related Posts

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading
    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश