डराने वाली पॉलिटिक्स कर रहा विपक्ष : चिराग पासवान

भवेश कुमार

अररिया । आरएलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरजेडी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि आरजेडी गाली देने वाली पार्टी बन गई है। मां बहनों की खुलेआम बेइज्जती की जाती है। चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष आम लोगों को डराकर वोट लेने की कोशिश कर रहा है। लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि बीजेपी संविधान बदल देगी। आरक्षण खत्म कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ये सबकुछ विपक्ष की डराने वाली पॉलिटिक्स है।
चिराग पासवान अररिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में विपक्ष पूरी तरह से मुद्दा विहीन हो चुका है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ डराने की राजनीति विपक्ष द्वारा की जाती है, कि आरक्षण को समाप्त कर दिया जाएगा, संविधान को खत्म कर दिया जाएगा । लेकिन एनडीए के सरकार में संविधान भी सुरक्षित है और दलित, पिछड़ों का अधिकार भी महफूज है।
चिराग पासवान ने कहा कि आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वालों की गोद में बैठकर एनडीए पर संविधान को खतरे में बताया जा रहा है। ये इन लोगों की डराने वाली पॉलिटिक्स है। जबकि हमारी सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत के हर गांव, हर प्रखंड को विकसित करने का है । जब तक चिराग पासवान रहेगा, जब तक नरेंद्र मोदी की सरकार रहेगी आरक्षण और संविधान सुरक्षित रहेगा।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला