बिहार में 5 सीटों पर 58.58% मतदान

अभिजीत पांडे
पटना। लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज के तहत बिहार में 5 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. किशनगंज में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है. यहां पर 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। जिन सीटों पर वोट डाले गए उनमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका शामिल हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को 36 बैरियर लगाकर सील कर दिया गया था. बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।
कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में लोकसभा की सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुए। इन सीटों पर मतदाताओं ने अपने प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दिया है।

 

सबसे ज्यादा वोटिंग किशनगंज में देखने को मिली है। यहां शाम 6 बजे तक 64 फीसदी मतदान हुआ है।दूसरे चरण में सबसे कम मतदान भागलपुर में हुआ है। यहां पर 51 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि बांका में 54 फीसदी मतदान हुआ है।वहीं कटिहार में 55.54 फीसदी तो पूर्णिया में 59 .9 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

किशनगंज में 64.46 फीसदी मतदान बताता है कि यहां पर रिकॉर्ड तोड़ा गया है। पिछली बार पहले चरण में मतदान का प्रतिशत 46 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया था।जिन इलाकों से मतदान के बहिष्कार की खबरें आईं थी वहां मतदान दोबारा होगा या नहीं इस मामले में चुनाव आयोग ने साफ किया है कि अधिकारी उस इलाके का परीक्षण करके उसकी स्थिति बताएंगे।

लेकिन चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि बहिष्कार कर देने से चुनाव वहां दोबारा हो ऐसा नहीं होगा।एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जितेंद्र् सिंह गंगवार ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 126 लोगों की गिरफ्तारी चुनाव के दौरान की गई है।सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी